Gopalganj Junction

Gopalganj Junction

Share

एक ऐसी जगह जहाँ आप गोपालगंज से संबन्धित सभी खबरे एक साथ पढ़ सकते है

30/05/2026

गोपालगंज - मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से फिलहाल राहत बरकरार है वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है,अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर स्टे जारी रहेगा,मामले की अगली सुनवाई 5 जून को निर्धारित की गई है,

30/05/2026

गोपालगंज- जिले में पुलिस और बदमाश के बीच अहले सुबह मुठभेड़ हो गईं। इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी एक दर्जन मामले में वांछित बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया

Photos from Gopalganj Junction's post 30/05/2026

गोपालगंज- नगर थाना क्षेत्र के बंजारी थावे बाईपास के समीप पुलिस व 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैर में लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती। हत्या, लुट व आर्म्स एक्ट के मामले में चल रहा था फरार, सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे।

25/05/2026

गोपालगंज - आगामी बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित। सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

24/05/2026

गोपालगंज- थावे ओवरब्रिज के पास अरना रोड में आरोग्य हॉस्पिटल के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब चल रहा था,जैसे तैसे चलाया जा रहा था।घटना के दौरान आरोग्य हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एसके यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी। तथा आग पर काबू पाया गया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gopalganj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Gopalganj
841428