Kateya
Village.malpura thana kateya gopalganj
7320836443
16/12/2015
पटना। राज्य सरकार ने वर्ष 2016 के लिए सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों एवं राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में प्रतिबंधित तथा निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 30 सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला लिया है।
मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। छुट्टियों में सम्राट अशोक की जयंती 14 अप्रैल को भी शामिल किया गया है। अब 14 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मंत्रिमंडल विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यपालक आदेश के तहत 12 दिन (रविवार के दो अवकाश छोड़कर), तथा एनआइएक्ट के तहत कुल 15 दिनों (रविवार के पांच अवकाश छोड़कर) छुट्टियां रहेंगी। प्रतिबंधित अवकाश में 21 पर्व या अवसरों को शामिल किया गया है (रविवार के एक अवकाश छोड़कर)। इन 21 छुट्टियों में राज्यकर्मी अधिकतम तीन का उपयोग कर सकेंगे।
राज्य सरकार द्वारा तय अवकाशों पर एक नजर
16 जनवरी शनिवार : गुरु गोविंद सिंह जयंती
26 जनवरी मंगलवार : गणतंत्र दिवस
12 फरवरी शुक्रवार : वसंत पंचमी
7 मार्च सोमवार : महाशिवरात्रि
22 मार्च मंगलवार : बिहार दिवस
23 व 24 मार्च बुध व गुरुवार : होली
25 मार्च शुक्रवार : गुड फ्राइडे
14 अप्रैल गुरुवार : बाबा साहेब अंबेदकर जयंती तथा सम्राट अशोक जयंती
15 अप्रैल शुक्रवार : रामनवमी
20 अप्रैल बुधवार : महावीर जयंती
23 अप्रैल शनिवार : वीर कुंवर सिंह जयंती
1 मई रविवार : मई दिवस
15 मई रविवार : जानकी नवमी
21 मई शनिवार : बुध पूर्णिमा
23 मई सोमवार : शब-ए-बारात
20 जून सोमवार : कबीर जयंती
6 जुलाई बुधवार : ईद उल फितर
15 अगस्त सोमवार : स्वतंत्रता दिवस
25 अगस्त गुरुवार : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
12 सितंबर सोमवार : ईद उल जोहा
2 अक्टूबर रविवार : गांधी जयंती
8 से 11 अक्टूबर शनिवार से मंगलवार तक : दुर्गा पूजा
12 अक्टूबर बुधवार : मोहर्रम
30 अक्टूबर रविवार : दीपावली
1 नवंबर मंगलवार : चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज
6 व 7 नवंबर रवि व सोमवार : छठ पूजा
24 नवंबर गुरुवार : चेहल्लुम
13 दिसंबर मंगलवार : हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस
25 दिसंबर रविवार : क्रिसमस (चांद देखे जाने के आधार पर तिथि में फेर बदल संभव)
06/11/2015
गोपालगंज।
शनिवार को मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए कटेया के 37 मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अपने क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान लोगों से विधान सभा चुनाव में हर हाल में वोट देने की अपील की जाती रही। एक साथ 37 स्कूल से निकली मतदाता जागरुकता रैली अपने अपने क्षेत्र के हर गांव और मोहल्ले से होकर गुजरी। रैली में बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए बच्चे प्रेरित करते रहे। इस दौरान वोट के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाती रही। इस संबंध में बीडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हर शनिवार को प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम पूरे चुनाव के दौरान जारी रहेगा। वहीं थावे प्रखंड कार्यलय परिसर से स्कूल बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनू कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। इस रैली में स्कूली बच्चों के साथ आशा कार्यकर्ता, टोला सेवक विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक तथा तालिमी मरकज के कर्मी भी शामिल रहे। इस मौके पर बीईओ निर्मला सिन्हा, बीएओ राजेंद्र बैठा, बीसीओ कुमार कुंदन, प्रभात कुमार, सतेंद्र राम, मोहम्मद अली शेर, अनिता कुमारी, प्रधानाध्यापक धुपेंद्र प्रसाद, राजाराम मांझी, समीर रंजन, संजीत कुमार साहू आदि भी मौजूद रहे।
- See more at: http://jesad.xtgem.com
06/11/2015
Jai maa all fan goodmorning
04/11/2015
Jai hai
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Malpura Thana Kateya Gopalganj
Gopalganj
841437