IBRAR ACADEMY DANAPUR
IBRAR ACADMY DANAPUR
ट्रकों के फंसने से फिर महाजाम में फंसा एनएच 28
============================
: 36 घंटे से लगा महाजाम मंगलवार को टूटने के एक दिन बाद बुधवार को फिर से एनएच 28 महाजाम में फंस गया। बुधवार को सड़क के गड्ढों में ट्रकों के फंसने से कुचायकोट के सासामुसा बाजार से लेकर बरौली के मिर्जापुर तक 24 किलो मीटर तक वाहनों की कतारें लग गयी है। छोटे वाहन ग्रामीण इलाकों की सड़कों से होकर निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन इन सड़कों की दशा भी खराब होने से छोटे वाहनों के भी फंसने की आशंका दिखने लगी है।
यूपी की सीमा से जिले में प्रवेश करते ही एनएच 28 की बदहाली शुरू हो जाती है। बथना से लेकर मिर्जापुर तक इस सड़क की दशा ऐसी हो गयी है कि इस पर से गुजरने वाले वाहन कब हादसे के शिकार बन जाएं कहना मुश्किल है। जाम लगना इस हाइवे की नियति बन गयी है। बीते रविवार को सड़क के गड्ढों में ट्रकों के फंसने यह हाइवे महाजाम में फंस गया था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद लगा महाजाम मंगलवार को टूटने से वाहनों का पहिया सरकना शुरू हुआ। लेकिन अगले ही दिन बुधवार को सड़क के गड्ढे में ट्रकों के फंसने का सिलसिला शुरू हो जाने से यह हाइवे फिर से महाजाम में फंस गया। जाम के कारण सासामुसा बाजार से लेकर मिर्जापुर तक सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गयी है। छोटे वाहन ग्रामीण सड़कों से निकल कर जाम से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण सड़कों की दशा भी बिगड़ने से इन सड़कों पर भी वाहनों के फंसने की आशंका दिखने लगी है। जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस के जवान लगे हुए हैं। लेकिन सड़क की दशा ऐसी बन गयी है कि कब जाम टूटेगा और फिर कब यह हाइवे फिर से जाम में फंस जाएगा, कहना मुश्किल है।
अटक हुआ है पुनर्निमाण का कार्य
गोपालगंज : अर्द्धनिर्मित एनएच 28 का 33 करोड़ रुपये से पुर्ननिर्माण कराने का काम भी लटका हुआ है। जिले में आये शिक्षा मंत्री पीके शाही ने मिर्जापुर से इस पथ के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। मंत्री ने शिलान्यास के साथ की पुननिर्माण कार्य शुरू होने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा इस जिले के लोग भुगत रहे हैं। बीते गुरुवार की रात से शुरू बारिश शनिवार तक होने से इस सड़क की दशा और बिगड़ गयी है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढे में ट्रकों के फंसने से जाम का सिलसिला ऐसा शुरू हो गया है कि इस हाइवे से गुजरने वाले लोग कराह उठे हैं।
N@K
गोपालगंज की टीम ने सिवान को हराया
==========================
==========================
मांझा(गोपालगंज) : प्रखंड के माधव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में गोपालगंज की टीम ने सिवान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाया। जिसमें विक्की की 27 गेंद पर 47 रन तथा रवि की 30 गेंद पर बनाये एक 43 रन का विशेष योगदान रहा। जवाब में उतरी सिवान की टीम 126 रन पर ही आल आउट हो गयी। इससे पूर्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को सिवान कैफ एकेडमी और मीरगंज के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर देवेंद्र दुबे, जुबेर खान, प्राचार्य चंद्रभूषण पाठक, संजीत चौबे, सुनील कुमार बारी, अनि सुरेश कुमार यादव, मुखिया सुमेर प्रसाद, संतोष सिंह, मुखिया रफत जहां, मनोरंजन सिंह, जिला पार्षद छोटेलाल चौधरी, श्यामबहादुर यादव, मुमताज अली, प्रमुख राजबिहारी राम, पीओ राजेश कुमार सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
N@K
,भारी पड़ी प्रशासन की टीम
===============
गोपालगंज : शहर के मिंज स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर रविवार को खेला गया फैंसी क्रिकेट मैच काफी रोमांचक रहा। नागरिक और प्रशासन के बीच हुए इस मैच में प्रशासन की टीम भारी पड़ी। प्रशासन की टीम ने नागरिक की टीम को भारी अंतर से हरा दिया। प्रशासन की टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी कृष्ण मोहन और नागरिक की टीम के कप्तान थे विपिन बिहार श्रीवास्तव। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 125 रन बनाया। जिसमें वरीय उपसमाहर्ता सुमन कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.विनोद चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण रन बनाये। जवाब में उतरी नागरिक की टीम प्रशासन की कसी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 62 रन पर आल आउट हो गयी। मैन आफ द मैच पुलिस अधीक्षक डा.विनोद चौधरी व मैन आफ द सिरीज एएसपी अनिल कुमार रहे। इस रोमांचक मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक रामाशंकर सिंह प्रसाद व राजेश्वर प्रसाद ने सुनाई। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
N@K
गड्ढे में फंसे ट्रक, एनएच पर लगा महाजाम
=========================
=========================
(गोपालगंज) : मांझा के कोइनी के पास मंगलवार को गड्ढों में एक के बाद एक ट्रक फंस जाने से एनएच 28 महाजाम में फंस गया। जिससे इस हाइवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस के जवान जूझ रहे हैं। लेकिन मंगलवार की शाम जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। यूपी की सीमा से जिले में प्रवेश होते ही एनएच 28 की बदहाली शुरू हो जाती है। बथना से लेकर मिर्जापुर तक इस हाइवे में जगह-जगह गढ्डे बन गए हैं। कुछ जगह तो स्थिति ऐसी है कि सड़क का अस्तित्व मिट सा गया है। इस हाइवे पर जाम लगना आए दिन की बात हो गयी है। हालांकि इस पथ के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। लेकिन अभी गढ्डों में ट्रकों के फंसने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी मांझा के कोइनी के समीप गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर के फंस जाने से यह हाइवे महाजाम में फंस गया। हाइवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। पुलिस जाम को हटाने के लिए जूझ रही है। मंगलवार की शाम तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। N@K
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Danapur
Gopalganj
841428