SPEED Media Network
Follow this page for fastest news of Gorakhpur city and other national news. News firm.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पूर्वोत्तर रेलवे चला रहा 7 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए 7 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेनें 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रमुख मार्गों पर संचालित की जा रही हैं, जिनमें सामान्य और एसएलआरडी कोच लगाए गए हैं। परीक्षा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर- लखनऊ, वाराणसी-बलिया-गोरखपुर, कासगंज-कानपुर, बरेली-मथुरा रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों की अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए रेल वन ऐप, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप के माध्यम से कर सकते है।
N.E. Railway Ministry of Railways, Government of India Railway News Railvisual Ashwini Vaishnaw
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने नौकायन (रामगढ़ताल) परिसर में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि आज बेहद खास दिन है विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भारत प्रधानमंत्री के विज़न का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपने आस-पास साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण करने का संकल्प लेने को कहा।
MYogiAdityanath Ravi Kishan योगी आदित्यनाथ जी Ravi Kishan PMO India Narendra Modi
गोरखपुर में "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। गोरखपुर में 8 लाख वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने इसका शुभारंभ किया है इसके अंतर्गत रेलवे परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।
N.E. Railway Railway News Ministry of Railways, Government of India Railvisual Ashwini Vaishnaw
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Gorakhpur
273015