The Study Adda

The Study Adda

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Study Adda, Education Website, Greater Noida.

31/05/2026

हम विश्व गुरु बनना चाहते है देश को विकसित देश बनाना चाहते हैं पर ऐसे कैसे होगा?
जिस देश की जनता को सफाई रखने के लिए देश के मुखिया को बोलना पड़े।
जिस देश की जनता को पेड़ लगाने के लिए देश के मुखिया को बोलना पड़े।
जिस देश में प्रदूषण रोकने के लिए देश के मुखिया को बोलना पड़े।
जिस देश में ईंधन और बिजली बचाने के लिए देश के मुखिया को बोलना पड़े।
वो देश अपने सपने से बहुत दूर होगा। देश को विकसित बनाना चाहते है तो छोटी छोटी बातें खुद सीखनी होगी।
विकसित देश के नागरिक आपके देश में आते है तो उन्हें देखिए कैसे व्यवहार करते हैं।
सब तो छोड़िए, पेट्रोल कम है तो आप साइकिल चला लेंगे, पर जिस तरह से देश में पानी बर्बाद किया जा रहा है वो समय दूर नहीं जब पानी भी विदेश से मंगवाना पड़ेगा।
जिस तेजी से पेड़ कट रहे है आक्सीजन भी विदेश से मांगनी पड़ेगी।
जिस देश में शुद्ध पानी नहीं होगा, हवा नहीं होगा उस देश की जनता बीमार होगी और बीमार जनता कभी मजबूत देश नहीं बना सकती।
तेल को भूल जाइए, पानी बचाइए, पेड़ लगाने के लिए मोदी जी के आवाहन का इंतजार मत करिए।।
अपने बच्चे के लिए प्लॉट तो ले रहे है एक पेड़ भी लगा दीजिए।
हर बात के लिए देश के मुखिया का इंतजार मत करिए।
देश प्रेम का मतलब किसी पार्टी का समर्थन नहीं होता बल्कि देश की रक्षा के लिए बस जिम्मेदार नागरिक बन जाइये देश बदल जाएगा।
पानी बचाइए। पेड़ लगाए वरना 2030 में AC भी काम करना बंद कर देंगे।

30/05/2026
17/05/2026

Algebra Most Important Formulas

Want your school to be the top-listed School/college in Greater Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Greater Noida