Nice Line For Nice Thoughts

Nice Line For Nice Thoughts

Share

*Add a description with basic info for nice line for nice though

27/05/2024

आपकी 90 के दशक की पंसदीदा एक्ट्रेस कौन सी हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, भाग श्री और दिव्या भारती ने 90 के दशक पर बॉलीवुड पर राज किया सभी ने कहीं ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। दिव्या भारती आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को काफी पसंद आती है।

27/05/2024

वैलेंटाइन डे के दिन पैदा हुई वो हिरोइन जो ताउम्र मोहब्बत के लिए तरसती रही...

‘मुझे कभी अपनों ने मारा, तो कभी गैरों ने..कभी हालात ने मारा तो कभी किस्मत ने मारा, लेकिन सबसे ज्यादा जुल्म कुदरत ने ढाया…’ ये अल्फाज उस हिरोइन के हैं, जिसकी एक मुस्कान लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देती थी, लेकिन खुद उनकी जिंदगी तन्हाई और गम के साए में बीती.

वैलेंटाइन डे के दिन पैदा हुई थीं मधुबाला
14 फरवरी जिस दिन को दुनिया प्यार के त्योहार के रूप में मनाती है, उसी दिन मधुबाला इस दुनिया में आईं, लेकिन उनकी बदकिस्मती थी कि वो ताउम्र मोहब्बत के लिए तरसती रहीं. महज 6 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री, 66 फिल्में और 36 साल की उम्र में मौत. ये दास्तां है उस मधुबाला की, जिसकी जिंदगी तो ज्यादा लंबी नहीं थी, लेकिन कहानी इतनी लंबी और दर्द भरी है कि शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.

दिलीप कुमार से प्यार और टूटा रिश्ता
मधुबाला और दिलीप कुमार के इश्क की दास्तां की अक्सर चर्चा होती है. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म तराना के सेट पर हुई और प्यार परवान चढ़ा मुगल-ए-आजम की शूटिंग के दौरान. इस फिल्म में अनारकली और सलीम के किरदार में दोनों डूब गए. इस फिल्म की शूटिंग कई सालों तक चली और इसी के साथ शुरू हुआ इनका रिश्ता फिल्म खत्म होते-होते टूट गया. 9 सालों का प्यार और अचानक एक दूसरे से जुदा होना, मधुबाला इस रिश्ते के टूटने के बाद इस कदर बिखर गईं कि उनको संभलने में सालों लग गए. एक तरफ दिल टूटा तो दूसरी तरफ उनके दिल में छेद की बीमारी ने उनको तोड़कर रख दिया.

किशोर कुमार से कैसे हुआ प्यार?
दिलीप कुमार से अलग हुईं तो किशोर कुमार जिंदगी में बहार बनकर आए. किशोर कुमार मधुबाला से बेइंतहां इश्क करते थे, तभी तो उनकी बीमारी के बारे में जानने के बाद भी उनसे शादी की. किशोर ने मधुबाला के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब देश में इलाज नहीं हुआ तो विदेश भी गए, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. किशोर से शादी के बाद मधुबाला की सेहत और बिगड़ती गई,

मधुबाला किशोर के साथ वक्त बिताना चाहती थीं, लेकिन किशोर कई हफ्तों तक उनसे मिलने नहीं आते, किशोर से दूरी मधुबाला को और बीमार कर गई.

मधुबाला के आखिरी वक्त को याद करते हुए उनकी बहन ने बताया था कि मधुबाला आखिर वक्त तक यही कहती रहीं कि मैं मरना नहीं चाहती, मुझे और जीना है. मधुबाला को गुजरे हुए भले ही 55 साल हो चुके हैं, लेकिन उनको याद करने वालों की कमी नहीं है, उनका जादू आज भी बरकरार है.

27/05/2024

How to install WordPress on Xampp Server in Hindi by DigitalCiD 25/10/2019

01

*How to install WordPress On Xampp Server*

Please like and *Subscribe* our YouTube Channel for more latest Updates.
https://youtu.be/9uV942nvNlE

How to install WordPress on Xampp Server in Hindi by DigitalCiD how to install wordpress on LocalHost. Localhost main Wordpress kaise install kre ? Downlod Xampp setup :- https://www.apachefriends.org Download Wordpress :...

Want your school to be the top-listed School/college in Gurgaon?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Gurgaon
122001