Om
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Om, Writer, Gurugram.
15/09/2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज (15.09.2023) ओंकारेश्वर पहुँचे और यहाँ आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के लिए वैदिक रीति से हो रहे पूजन और हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी पूजन में शामिल हुई |
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिगुरु शंकराचार्य की साधना स्थली ओंकारेश्वर में शिव संकल्प लिया। ओंकारेश्वर के मंधाता पर्वत पर दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आर्चकों द्वारा वैदिक रीति से पूजन तथा 21 कुण्डीय हवन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जो संकल्प आज लिया है उसके अनुसार वैदिक रीति से हवन पूजन में सहभागी बन कर शिव स्वरूप आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के लिए यह संकल्प जब पूर्ण होगा तो एक भव्य वातावरण बनेगा।
ओंकारेश्वर में 18 सितंबर को एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख संतों को निमंत्रित भी किया गया है। 11 से 19 सितंबर तक मंधाता पर्वत पर उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा - प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण किया जा रहा है। 18 सितंबर को दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में एकात्मता की मूर्ति का अनावरण एवं अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला पूजन किया जाएगा। इस मौके पर सिद्धवरकूट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा ब्रह्मोत्सव में संत ,मनीषियों और विशिष्टजनों का समागम कार्यक्रम होगा। इसमें दो हजार से अधिक साधु संत सन्यासी आचार्य महामंडलेश्वर और शंकराचार्य शामिल होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Gurugram