Seedha Samwad

Seedha Samwad

Share

.....................

08/12/2025

ग्वालियर ब्रेकिंग,

नगर निगम की बड़ी लापरवाही !
सीवर से भरे गड्ढे में गिरा बाईक सवार,
घटना का वीडियो हुआ वायरल,
घटना है वार्ड नंबर 35 स्थित शांति नगर की,
शांति नगर चौक में नुक्कड़ पर खुदा पड़ा है नाले का एक हिस्सा,
गड्ढे में लबालब है सीवर का पानी,
3 महीने से खुदा पड़ा है नाला,
स्थानीय लोगों में निगम प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली के खिलाफ है खासा आक्रोश,
सोमवार शाम लगभग 8 बजे नाले में गिरा बाईक सवार,
गड्ढे के बगल से बाईक निकालने की कोशिश कर रहा था युवक,
बाईक सहित युवक पूरा समाया सीवर के पानी में,
राहगीरों की मदद से निकाली गई गड्ढे से बाईक,
गड्ढे के पास बैरिकेटिंग नहीं होने से हुआ हादसा,
तमाशबीनों का लगा मौके पर मजमा,
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शामिल है वार्ड 35

01/12/2025

मोटा कमीशन बनाने रची जा रही साजिश की भेंट चढ़ा शांति नगर पहुंच - मार्ग

सर्वविदित है कि बड़े टेंडर पर मोटा कमीशन लिया - दिया जाता है। इसलिए आजकल छोटा काम करने और करवाने से जिम्मेदार लगातार बचते नजर आते हैं।
ताजा उदाहरण है ग्वालियर में वार्ड 35 स्थित शांति नगर कॉलोनी का पहुंच मार्ग। पिछले 4 माह से नई सड़क स्थित शहर के सर्वप्रथम नर्सिंग होम "त्रिवेदी नर्सिंग होम" से होकर शांति नगर में जाने वाला 'पहुंच - मार्ग' पूरी तरह से खुदा पड़ा है। यहां अमृत योजना की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। काम भी पूरा हो गया, लेकिन खुदाई के चलते पानी की पुरानी पाइप लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे सुधारने में दो दिन पहले बमुश्किल कई प्रयासों के बाद निर्माण एजेंसी को सफलता मिली। बाबजूद इसके सड़क निर्माण कार्य लंबित है और उसकी वजह है खुदे पड़े नाले की सफाई नहीं हो पाना। क्योंकि शांति नगर पहुंच मार्ग के मुहाने पर एक सकरा नाला है। जो लंबे समय से चोक है। इसी कारण से मोहल्ले के अधिकांश सीवर उफन रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी नाला बंद करके सीवर की लाइन डालना चाहते हैं, मगर स्थानीय लोग नाला बंद करने के पक्ष में नहीं हैं। हकीकत यह भी है कि नाला बंद करके सीवेज समस्या का निराकरण नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि शांति नगर पहुंच - मार्ग का निर्माणकार्य लंबित है। जानकारों की मानें, अगर सीवर की पाइप लाइन डाली जाती है तो निर्माणकार्य में ज्यादा लागत आएगी और बड़ा टेंडर मिलेगा। यानी बंदरबांट में जिम्मेदारों को मोटा कमीशन मिलेगा। लेकिन अगर नाला साफ करके सड़क का निर्माणकार्य कराया जाता है तो छोटा टेंडर मिलेगा। जाहिर सी बात है कि भ्रष्टाचारियों को कम कमीशन मिलेगा। लिहाजा स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और कहा जा सकता है कि शांति नगर पहुंच -मार्ग मोटा कमीशन बनाने के लिए रची जा रही साजिश की भेंट चढ़ गया है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Vinay Nagar Gwalior
Gwalior