Indian National Congress - Gwalior

Indian National Congress - Gwalior

Share

“ग्वालियर की आवाज़, कांग्रेस का विश्वास”

Official page.. City District Congress Committee Gwalior

05/07/2026

ग्वालियर कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई गति देने वाले युवा साथी श्री Arman Qureshi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎉🎂

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहें तथा समाज और संगठन के लिए इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहें।

04/07/2026

नरोत्तम मिश्रा, करो तैयार…
फिर हराने आ रहा है जीतू पटवारी! 🔥

जनता की आवाज़, जनता का विश्वास और बदलाव का संकल्प लेकर
जीतू पटवारी एक बार फिर मैदान में हैं।

#जनता_की_आवाज़

04/07/2026

दतिया की जागरूक एवं लोकतंत्र-प्रेमी जनता का हृदय से साधुवाद, जिन्होंने ढाई वर्ष पूर्व अहंकार की राजनीति को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त किया था।

हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी दतिया की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति का साथ देते हुए अहंकार और जनविरोधी सोच को करारा जवाब देगी।

जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास के साथ कांग्रेस प्रदेश के विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाती रहेगी।

जय हिंद।
जय कांग्रेस।

#लोकतंत्र #जनता_की_आवाज़

04/07/2026

आज दतिया में उपचुनाव के संदर्भ में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए BJP-चुनाव आयोग के सिंडिकेट को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देने का संकल्प लिया।
सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी एवं पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायकगण श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी, श्री साहब सिंह गुर्जर जी, श्री कैलाश कुशवाहा जी, पूर्व विधायकगण श्री राधेलाल बघेल जी, श्री मदन कुशवाहा जी, श्री घनश्याम सिंह जी, श्री नीटू सिकरवार जी, प्रागीलाल जाटव जी, प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी, दतिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक दांगी जी तथा ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव जी, शिवपूरी जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल जी, भिंड शहर जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Congress Bhavan Sinde Ki Chhawani Gwalior
Gwalior
474003