Hindu Raksha Sena Uttarakhand

Hindu Raksha Sena Uttarakhand

Share

प्रमुख उद्देश्य: हिंदू रक्षा राष्ट्र ?

हरिद्वार की गूंज: हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी बने महामण्डलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज 01/10/2021

हरिद्वार की गूंज: हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी बने महामण्डलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज

*देखें हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS की खास रिपोर्ट: हरिद्वार जिला सवांददाता अविनाश गुप्ता*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
*चीफ एडिटर रजत चौहान*

हरिद्वार की गूंज: हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी बने महामण्डलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज हरिद्वार की गूंज (24*7) (अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हिंदू रक्षा सेना की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार श्यामपुर कांगड़ी .....

30/09/2021

धर्मांतरण पर IAS का वीडियो वायरल, अयोध्या एवं हरिद्वार के संतो ने जताई नाराजगी हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने सरकार से मांग की है यह अधिकारी तत्काल बर्खास्त हो तथा इस को जेल भेजा जाए।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या
========आईएएस अफसर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा तो यूपी सरकार हरकत में आ गई और इसके लिए एक स्पेशल जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दे दिए है. इसी के साथ ये मामला सुर्खियों में आ गया है. अब इसको लेकर अयोध्या एवं हरिद्वार के संत भड़क उठे हैं और इफ्तिखारुद्दीन पर कड़ी कारवाई करने की मांग कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उस समय का है जब वरिष्ठ आईएएस अफसर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन कानपुर मंडल के आयुक्त थे. तब कानपुर के अपने सरकारी आवास में इस्लाम धर्म के फायदे बताए थे. यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई अफसर नौकरी में रहते हुए अपने सरकारी आवास में किसी धर्म मजहब या जाति संबंधित पक्ष या विपक्ष में बात कर सकता है.
इसी मामले को लेकर यूपी सरकार ने सीबीसीआईडी के डीजी और एडीजी कानपुर जोन जैसे अफसरों की एक स्पेशल कमेटी बनाकर जांच करने के ना सिर्फ आदेश दिए हैं बल्कि एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है. हालांकि, जांच जिन बिंदुओं पर हो रही है उसमें वायरल वीडियो कब का है, कहां का है, इसमें छेड़छाड़ समेत तथ्यों पर जांच की जा रही है लेकिन इसको लेकर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जाहिर कर दी है.
हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जिस प्रकार से एक वीडियो हम लोगों को देखने को मिल रहा है, आईएस अधिकारी कानपुर के हैं और उनके घर पर मुसलमानों की जत्था बैठा है, इस्लाम धर्म के बारे में चर्चा करते हैं, कोई बात नहीं है, इस्लाम धर्म के बारे में चर्चा करें अच्छी बात है. लेकिन, एक वरिष्ठ अधिकारी बता रहे हैं कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश का इस्लामी करण करना है. इतने बड़े अधिकारी और आईएएस अधिकारी उनके मन में भाव ये है कि किस प्रकार से इस्लाम को बढ़ाया जाए, इतनी बड़ी पोस्ट पर बैठकर अधिकारी ऐसा करेगा तो कैसे काम चलेगा. दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका पुरजोर विरोध करते हैं और निंदा करते हैं.
महंत राजू दास ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करता हूं कि ऐसे ही तमाम केस हैं, मामले खोलते नहीं हैं. बड़े स्तर पर बैठे हैं दुख इस बात का है ये इस टाइप के अधिकारी हैं. बड़े स्तर पर हैं, उनके बारे में किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं होती. लेकिन, धन्यवाद है मुख्यमंत्री को कि एसआईटी टीम गठित की और वो टीम एक सप्ताह के अंदर इस विषय पर दूध का दूध पानी का पानी करेगी. ये बहुत ही गंभीर विषय है. बहुत तेजी से धर्मांतरण चल रहा है. इस पर सरकार को कठोर कानून के तहत सख्त कार्रवाई ऐसे अधिकारियों पर करना चाहिए.
इसी मामले पर राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस्लाम धर्म के संबंध में प्रचार किया है. कहा गया कि इस्लाम धर्म स्वीकार करने वाले लोगों को लाभ होता है. कोई भी अधिकारी अपने पद पर रहते हुए इस प्रकार का धार्मिक प्रचार नहीं करता है, उन्होंने सरकारी आवास पर इस प्रकार से किया है इसलिए ये दंडनीय अपराध है. जांच होनी चाहिए और जो उचित दंड हो वो दंड देना चाहिए.

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Haridwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Haridwar Bypass
Haridwar
249401