BHIM Library
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BHIM Library, Library, Pt. Ramjilal Wali Gali, Hisar.
21/09/2025
जय भीम नमो बुद्धाय
21/09/2025
ये बात 1987 के दौर के चाईना की है। एक 74 वर्षीय रिक्शा चालक बाई फांगली घर लौटते वक्त सोच रहे थे कि अब काम से रिटायरमेंट लिया जाए। लेकिन तब ही उन्होने खेत में मजदूरी करते हुए बच्चों को देखा। उन्होंने उन बच्चों से मजदूरी करने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया की वो अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए मजदूरी कर रहे हैं।
ये बात सुनकर बूढ़े फांगली ने अपने रिटायरमेंट का प्लान कैंसिल कर दिया। उन्होंने तय किया कि अभी उन्हे बहुत कुछ करना है।
वह वापस तियानजिन गए। एक छोटा सा कमरा किराए पर लिया। सादा भोजन किया। पुराने कपड़े पहने और दिन-रात मेहनत की। उन्होंने जो भी पैसा कमाया। सब गरीब बच्चों की पढ़ाई के खर्चों में लगा दिया।
लगभग दो दशकों तक उन्होंने अपनी हर चीज दूसरों के लिए दे दी। 2001 में जब वे लगभग 90 वर्ष के हो गए तब उन्होंने अपनी आखिरी दान राशि दी और छात्रों से कहा कि अब उनका शरीर और सहन नहीं कर सकता। तब तक उन्होंने कुल 3,50000 युआन दान किए थे जिससे 300 से अधिक बच्चों को पढ़ने का अवसर मिला।
2005 में उनका निधन हो गया। अपने लिए कोई संपत्ति नहीं छोड़ी। लेकिन एक ऐसी विरासत छोड़ गए जो सोने से भी अधिक कीमती थी। अवसर, सम्मान और आशा।
अगर एक व्यक्ति जिसके पास सिर्फ एक रिक्शा था। 300 जिंदगियाँ बदल सकता है — तो सोचिए? हमारे पास जो साधन हैं। उनसे आप और मैं क्या कर सकते हैं।
20/09/2025
चीन ने मात्र 110 दिनों में
समुद्र के नीचे दुनिया का सबसे चौड़ा अंडरवाटर
रोड़वे तैयार कर सबको चौंका दिया। इसे आधुनिक इंजीनियरिंग और तेज निर्माण क्षमता का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Pt. Ramjilal Wali Gali
Hisar