Progressive Students Front- PSF

Progressive Students Front- PSF

Share

A students organization in Haryana

27/04/2026

27 अप्रैल को सुबह 11 बजे क्रांतिमान पार्क हिसार में संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्र पंचायत ।।

#इनसो #इनसोहिसार #छात्रपंचायत #जीजेयू

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 16/04/2026

एनसीआर में अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों का साथ दो।।
योगी सरकार द्वारा मज़दूर आन्‍दोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर “नक्‍सलवाद” व “आतंकवाद” के झूठे आरोप लगाये जाने का विरोध करो।।

साथियों मानेसर-गुड़गाँव से लेकर नोएडा तक मज़दूर अपने हक़ों की माँगों को उठाते हुए आन्‍दोलनरत हैं। मानेसर के मज़दूरों ने पहले ही अपने संघर्ष के बदौलत एक जीत हासिल की और कम्‍पनियों को मज़दूरी में बढ़ोत्‍तरी व डबल रेट से ओवरटाइम का एलान करना पड़ा।
अब नोएडा में मज़दूर आन्‍दोलन इसके ठीक बाद ही शुरू हो गया। इसके ठीक पहले देश के कई हिस्‍सों में असंगठित मज़दूरों ने न्‍यूनतम मज़दूरी लागू करने, न्‍यूनतम मज़दूरी में बढ़ोत्‍तरी करने, डबल रेट से ओवरटाइम देने, साप्‍ताहिक अवकाश देने आदि जैसी बिल्‍कुल जायज़ व कानूनसम्‍मत माँगों को लेकर आन्‍दोलन किये। यह देश में मज़दूर संघर्षों की एक नयी लहर की शुरुआत हो सकता है।

नोएडा में इस समय मज़दूरों का जुझारू आन्‍दोलन जारी है। लेकिन आंदोलनरत मजदूरों का सरकार लगातार दमन कर रही है। उन्हें नक्सली और आतंकवादी बताकर जेलों में भरा जा रहा है जिसके तहत अब तक लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार द्वारा लागू किए गए 4 लेबर कोड मजदूरों के खिलाफ हैं। ये कोड मालिकों को ताकत देते हैं , छटनी आसान करते है,काम के घंटे बढ़ाते है,यूनियन बनाने और हड़ताल करने के अधिकार को सीमित करते हैं। मजदूरों पर अत्याचार भी इसी एवज में किए जा रहे हैं। नोएडा में लगातार मजदूर नेताओं और बिगुल के साथियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
दिशा छात्र संगठन के युवा कवि तनुज कुमार को भी पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है।
लेकिन वास्‍तव में मोदी सरकार और साथ ही योगी सरकार की यह नीति है कि जनता के हक़ों के लिए संघर्ष करने वालों पर “नक्‍सली”, “उग्र वामपंथी” आदि के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और फिर उनके दमन को सही ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।

इसलिए दोस्तों सरकार की मजदूर आंदोलनों को कुचलने की कोशिशों का पर्दाफाश करना होगा और देशभर ने संघर्षरत मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा।।
पीएसएफ आंदोलनरत मजदूरों का समर्थन करता है और सरकार द्वारा इन आंदोलन में भाग लेने वाले मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारियों का पुरजोर विरोध करता है।।

#मजदूरआंदोलन #नोएडा #मानेसर #गुड़गांव

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 14/04/2026

आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर PSF के साथी अलग अलग जगह पर मौजूद रहे।
कुछ साथियों ने हांसी में बुक स्टॉल लगाई जिसमें प्रगतिशील साहित्य के साथ साथ डॉ अंबेडकर द्वारा लिखी किताबें जैसे 'राज्य और अल्पसंख्यक ' , डॉ अंबेडकर के भाषण, शूद्रों की खोज, महाड़ आंदोलन, वीजा के इंतजार में, जातिभेद का उच्छेद आदि रखी गईं थी। साथ ही भगत सिंह के लेख,उधम सिंह और अन्य क्रांतिकारी,फूलन देवी, ज्योतिबाफूले, रमाबाई, कार्ल मार्क्स, लेनिन, माओ से जुड़े साहित्य का संकलन किया गया था।
किताबों के प्रति खासी रुचि दिखाते हुए
लोग बहुत सी किताबें लेकर गए।।

वहीं PSF के कुछ साथी डीएससी छात्र संगठन के कार्यक्रम में महम में मौजूद रहें जहां साथी सतीश ने अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर अपनी बात रखी।


#बाबासाहेबआंबेडकर #आंबेडकर #हिसार

Want your organization to be the top-listed Government Service in Hisar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Government Collage Hisar
Hisar
125001