Ajay kumar Tiwari
सच के साथ
परिवार के साथ एक अल्पकालिक मुलाकात पूज्यनीय श्री प्रेमा नंद जी महाराज जी के साथ एक अद्भुत और आनंदमयी अनुभव होगा जो जीवन को समृद्ध बनाएगा। 🧡💐🙏
काश कोई हेना जैसा नेता मिलता सिवान को
=========================
हेना शहाब कि तरह अगर कोई नेत्री जनता के बीच जितना रही हैं और रहती हैं उससे अधिक अगर कोई रहा हो वह निश्चित ही जनता के वोट का अधिकार रखता हैं लेकिन काश कोई नेता होता जो बिना किसी पद के भी जनता के हर दुख सुख में खड़ा रहता जो खड़ा रहा बड़ी दुख के साथ यह बात कहना पड़ रहा हैं कि उन कार्यकर्ताओ को पार्टियाँ दरी विछाने के लायक़ समझ रखा हैं।चुनाव लड़ने वालों उम्मीदवारों को ध्यान से देखा जाये उसमें मात्र एक ही नाम सिवान के मतदाताओं के बीच हैं वह हेना शहाब का हैं। 15 सालो से सारे विपरीत परिस्थियाँ के बावजूद सिवान के जनता के बीच बिना किसी भेद भाव से (चाहे कोई दलित हो,पिछड़ा हो,यादव हो,मुस्लमान हो,राजपूत हो या ब्राह्मण) जिसने जब भी आवाज़ दी सबसे पहले हेना शहाब खड़ी रही।अपने पति की तरह असहाय इंसान की मदद अपने परिवार की तरह समझ कर की हैं और कभी पिछे नहीं रहती जितना उनसे हो सका मदद की हैं ऐसा देखने को मिला हैं और जनता भी यह बात कहती हैं।
आज सिवान के हर तबके के लोग हर तरह से मदद के लिए आगे आ रहे हैं, इस बार सिवान की जनता हेना शहाब को शुद्ध ब्याज के साथ उनका हक वापिस करने के लिए तैयार हैं। जनता सब देख रही हैं कि जिस पार्टी के लिए अपनी जान तक नेछावर कर दी वही पार्टी के लोग दरकिनार किये हुवे हैं। जब पार्टी मो.शहाबुद्दीन की नहीं हुई वह किसी ओर के कैसे हो सकती- यह सवाल बिहार के हर जनता पुछ रही हैं।
खैर अब समय सिवान के मतदाताओं के हाथ हैं वह किसको चुनती हैं। जनता को लोक प्रिय नेता चाहिए जो हर समय लोगों के दुख सुख में खड़ा रहे, जिला का सही से विकास कर सके,योजनाओ में हो रहे लुट को बंद करा सके, तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में हो रहे लुट को कम करा सकने वाला हो।
2005 से ज़िला को कई मंत्री नेता मिला लेकिन कोई ठोस विकास का कार्य जनता को देखने को नहीं मिला वल्कि कमीशन के रूप में पैसो का सिर्फ बंदरबाँट नेताओं और अधिकारियों के द्वारा किया गया हैं। कोई भी नेता भ्रष्टाचार के विरोध एक आवाज़ तक नहीं उठाता हैं।
अब जनता का समय हैं उम्मीद हैं इस बार बदलाव ज़रूर सिवान में देखने को मिलेगा।
काश कोई नेता मरहूम मो. शहाबुद्दीन ऐसा सिवान को मिलता होता जो भ्रष्टाचार तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों में हो रहे लूट पर लगाम लगा सकता।लेकिन नहीं कोई नहीं मिला जो मिले वह सबके सब अपनी जेब भरने में मग्न हो जा रहे हैं, इस सब के बीच बस एक ही आशा कि किरण हेना शहाब में सिवान के लोगों में दिख रहा हैं कि यही कुछ कर सकती हैं
(अजय कुमार तिवारी की कलम से)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sector 13 Dwarka New Delhi
India Gate
110078