Apna Indore
All about Indore
Cleanest City of India
MP 09
05/03/2024
भिया राम🙏
शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हुए रिमूव, Google का बड़ा एक्शन
इन ऐप्स पर लिया है एक्शन
Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं.
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट ना देने का है. इसी वजह से टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया है. दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरफ से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की.
हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा. गूगल को इसमें हरी झंडी मिल गई और ऐप्स को कोई राहत नहीं दी. इसके बाद स्टार्टअप को फीस का भुगतान करने को कहा, या फिर उनके ऐप्स को हटाया जाएगा.
02/03/2024
शुभ शनिवार
01/03/2024
पीएम मोदी ने इंदौर में बने लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का निर्माण राजेंद्र नगर क्षेत्र में किया गया है, जो इंदौर का पश्चिम क्षेत्र है. बता दें कि करीब 16 साल पहले ऑडिटोरियम की बिल्डिंग बन चुकी थी, लेकिन उसे समय से न बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया था. वहीं लता मंगेशकर के निधन के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने लता मंगेशकर के नाम पर इसे तैयार करने का प्रस्ताव पास किया था. ऑडिटोरियम को लोग निहार सकें, इसके लिए यहां पर एक म्यूजियम भी बनाया गया है. इसमें लता मंगेशकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक के फोटो लगाए गए हैं. यहां प्रवेश करने पर यह सारा नजारा एक गैलरी की तरह नजर आता है.
कितनी है ऑडिटोरियम की क्षमता?
23 करोड़ की लागत से बने भवन की क्षमता की बात की जाए तो इस ऑडिटोरियम में करीब 1200 लोगों की बैठने की कैपेसिटी है. इसके अलावा 700 गाड़ियों की पार्किंग इस ऑडिटोरियम में हो सकेगी. ऑडिटोरियम को एक-दो साल में ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर सोलर एनर्जी सप्लाई की जाएगी. पर्यावरण को बचाए रखने के लिए बिल्डिंग के आसपास पौधारोपण भी किया जा रहा है. वहीं प्लग एंड प्ले रेडीमेड गारमेंट्स पार्क परदेशीपुरा क्षेत्र में रेडीमेड गारमेंट्स कॉम्प्लेक्स में बनाया जाएगा.
ये रेडीमेड कपड़ों के लिए प्लग एंड प्ले यूनिट्स को समर्पित एक औद्योगिक पार्क होगा, जहां 212 उत्पादन इकाइयों को जगह दी जाएगी. इसमें 48 सामान की दुकानें, उद्योगों के साथ 88 बिक्री कार्यालय, बहुउद्देश्यीय हॉल, बैंक, एटीएम, कैफेटेरिया, रसोई, लिफ्ट, पार्किंग और क्रेच, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र आदि जैसी सुविधाएं भी होंगी. पार्क का कुल क्षेत्रफल 2.10 हेक्टेयर होगा. वहीं पार्क में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों से 2,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore
452001