Indore Help Service
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indore Help Service, Non-Governmental Organization (NGO), 346 B, Scheme 136, Indore.
शंकरगंज जिंसी इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े मकान देखिए कैसे मिट रहा पुराना इंदौर
इंदौर के नंदा नगर में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट समेत कई दुकानें जलकर खाक, मौके पर दमकल टीम
इंदौर बिन पानी प्यासा, चक्काजाम-प्रदर्शन:‘पानी दो-पानी दो’ के नारे लगा रहे रहवासी, बोले- 4 दिन से नहीं नहाए; घंटों जाम में फंसे बस यात्री
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों की हालत खराब है। रहवासी पिछले चार दिनों से नहाए नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों के चक्काजाम से कई घंटों से यात्री सिटी बसों में फंसे हैं।
पालदा चौराहे पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पानी सप्लाई, टैंकर व्यवस्था और नर्मदा लाइन की मांग उठाई। पानी की कमी के चलते लोगों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय चौराहा और सुखलिया जोन-5 में भी कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
फ्री पानी की सुविधा बंद, संकट और बढ़ गया
वार्ड-27 में पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले जो निःशुल्क पानी वितरण व्यवस्था थी, वह बंद कर दी गई है, जिससे संकट और बढ़ गया है। महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
🛑इंदौर विधानसभा क्रमांक 2 की जनता अब अपनी समस्याओं को लेकर सीधे नगरीय प्रशासन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक Ramesh Mendola के घर पहुंच रही है।
शहर में लगातार अलग-अलग इलाकों में जनता सड़कों पर उतरकर विरोध और आंदोलन कर रही है। कहीं पानी की समस्या, कहीं सड़कें, तो कहीं मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराज़गी दिखाई दे रही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
346 B, Scheme 136
Indore
452010