Indore Police
"संकल्प सुरक्षा का"
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वीकेंड की स्पेशल चेकिंग में गुंडे/बदमाशों व असमाजिक तत्वों के साथ ही नशाखोर वाहन चालकों के विरुद्ध शिकंजा लगातार जारी....
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने वीकेंड स्पेशल चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाकर अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात तक चले अभियान में 604 बदमाशों और संदिग्धों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस ने 207 वारंट तामील किए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 195 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की । वहीं ब्लैक फिल्म लगी 55 कारों और अवैध हूटर लगाने वाले वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की गई।
कनाड़िया थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। तलवार और गुप्ती के साथ भी दो आरोपियों को पकड़ा गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 और गांजा सेवन करते मिले 4 आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान ड्रोन पे�
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Indore
452001