Batangarh

Batangarh

Share

बतंगड़ - "बेख़ौफ़ सच्ची पत्रकारिता"
"हमारा मकसद TRP कमाना नहीं सच्चाई दिखाना है"
RNI NO.👉🏻 45097/86
40 वर्षों की अटूट राह‼🗞

30/06/2026

तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी कराने की कोशिश की। प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि महिला का पहला प्रसव सिजेरियन से हुआ था। इस बार परिवार ने बिना डॉक्टर की निगरानी के घर पर ही नॉर्मल डिलीवरी कराने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

30/06/2026

महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरपुर में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि यह मामला "रेयरेस्ट ऑफ द रेयर" श्रेणी का है और इस जघन्य अपराध के लिए उम्रकैद पर्याप्त नहीं है।

मामले में 65 वर्षीय दोषी विनोद कांबले को मृत्युदंड देने का आदेश दिया गया। अदालत ने टिप्पणी की कि इस तरह के अपराध के लिए फांसी की सजा भी छोटी लगती है, लेकिन कानून के तहत इससे अधिक कठोर सजा का प्रावधान नहीं है।

30/06/2026

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि 29 मई को बंडा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 19 महीने के विनय विश्वकर्मा की आंखों में आई ड्रॉप की जगह कथित तौर पर कफ सिरप डाल दिया गया।

परिजनों का दावा है कि इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ती गई। पहले उसे जिला अस्पताल सागर और फिर एम्स भोपाल रेफर किया गया। पिता का आरोप है कि एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि गलत दवा या चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। फिलहाल मामले में जांच की मांग की गई है। प्रशासन और संबंधित डॉक्टर की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।

30/06/2026

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र से एक बेहद भावुक और हृदयविदारक खबर सामने आई है. हज्जाम गांव में 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश अपने मकान की नींव की भराई के दौरान अचानक बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिता का शव घर पहुंचते ही उनका 15 वर्षीय बेटा राज राज भी सदमे के कारण जमीन पर गिर पड़ा और उसकी भी सांसें थम गईं. इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Want your business to be the top-listed Media Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Madhumilan Square
Indore