MPPSC GK
यदि आप MPPSC की तैयारी कर रहें है तो इस PAGE पर आपको इससे संबंधित चीज़े मिलेगी जैसे mpgk
25/06/2026
रतलाम जिले (विशेषकर सैलाना क्षेत्र) की प्रसिद्ध बालम ककड़ी को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिल चुका है। इसे "सैलाना बालम ककड़ी" के नाम से यह सम्मान दिया गया है।
बालम ककड़ी अपने बड़े आकार, केसरिया-पीले रंग और रसीले स्वाद के लिए बहुत लोकप्रिय है।
24/06/2026
बुरहानपुर के केले को जीआई (Geographical Indication) टैग मिल गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बुरहानपुर जिले के 18 हजार से अधिक किसानों और स्थानीय कृषि उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और भारी लाभ मिलेगा।
जीआई टैग मिलने से जुड़ी मुख्य बातें:
अंतरराष्ट्रीय पहचान: जीआई टैग मिलने से अब बुरहानपुर के केले को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करने के नए रास्ते खुल गए हैं।
किसानों को लाभ: इस टैग से लगभग 18,640 किसानों को अपनी उपज की बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है।
उत्पादन का दायरा: बुरहानपुर में लगभग 26,120 हेक्टेयर क्षेत्र में हर साल करीब 18 लाख मीट्रिक टन केले का रिकॉर्ड उत्पादन होता है।
स्थानीय रोजगार: जिले में एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत 55 से अधिक बनाना प्रोसेसिंग यूनिट्स भी काम कर रही हैं, जिनसे चिप्स और अन्य उत्पाद बनते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Indore
452001