JDjansampark Indore
Official handle of JD Jansampark Indore, Government of Madhya Pradesh
*अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार के लिये दिया जायेगा 10 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन*
----
*जिले में इस वर्ष होंगे 340 युवा लाभान्वित*
इंदौर, 30 मई 2026
राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के युवाओं को उद्योग, व्यवसाय तथा सेवा ईकाई स्थापना के लिये 10 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन दिया जायेगा। जिले में इस वर्ष इन योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। जिले में इस वर्ष तीन विभिन्न योजनाओं में 340 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य शासन के मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना क्रियान्वित की जा रही है। जिले में इस वर्ष संत रविदास स्वरोजगार योजना में 100 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना में एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक उद्योग परियोजनाओं के लिये एवं एक लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का लोन, सेवा ईकाई एवं खुदरा व्यवसाय हेतु प्रदान किया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं होना चाहिये। वित्तीय सहायता ब्याज अनुदान वितरित/शेष ऋण पर 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर देय होगा।
इसी तरह डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 240 युवाओं को लाभान्वित करना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना में पात्र हितग्राही को 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि सेवा ईकाई एवं खुदरा व्यवसाय हेतु प्रदान की जायेगी। योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होना चाहिये। हितग्राही आयकर दाता नहीं होना चाहिये। योजना में वित्तीय सहायता ब्याज अनुदान वितरित/शेष ऋण पर 7 प्रतिशत की दर से अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर देय होगा। उक्त दोनों योजनाओं के लिए इच्छुक आवेदक जिले के किसी भी एम.पी. ऑनलाईन सेंटर पर जाकर वेबसाईट https://samst.mponline.gov.in में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन करने के पश्चात जिला अंत्यावसायी कार्यालय इंदौर में रूम नं. 205 कलेक्टोरेट कार्यालय इंदौर में आवेदन की प्रति के साथ सम्पर्क करना होगा।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
30/05/2026
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज, इंदौर, मध्य प्रदेश
Indore
452007