Aniket

Aniket

Share

���कलमकार��� कविता नही भावना लिखता हूँ।

05/08/2023

हम तुम्हें खोजते,
नही तो करते क्या ?
हमने जाना तभी
ज्यों तुमसे मिलना हुआ
कि हृदय के किसी
कौने में जीवित है
प्रेम।

23/07/2023

स्वयं की तलाश है।
निज प्राण की आहुतियां चल रही निज प्राण में
सुख समूचे है समिधा, होम है लोचन का जल

रथ व्यथा का मैं लिए और सारथी है स्वप्न सब
ढूंढने निकला हूं मैं तुमको अखिल ब्रह्मांड में

@अनिकेत दुबे "गुरुजी"

06/07/2023

बसंत के संयोग से लेकर
पतझड़ के वियोग तक
का क़िस्सा है बरसात का मौसम
गौर करो तो पाओगे
कितनी वेदना है गरजने है
तड़कती हुई दामिनी
उदाहरण है टूटते
संबंध की
कभी झर लगाकर
बरसने लगती है
जैसे बरस रहे हो
किसी वियोगी के नैन
कभी बरसती है रुक रुक कर
जैसे छुपा रही हो अपनी पीड़ा
पर नयन छलकजाते है
नदियां उफान पर होती है
जैसे वेदना की बाढ़ आ ही गई हो।
बढ़ने लगता है जलाशयों का स्तर
जैसे बढ़ती है पीड़ा धीरे धीरे।
ये बरसात प्रेम में वियोग की
पहचान है।
जो बताती है प्रेम में वियोग
की कहानी
और बरसने लगती है नयन से।
टप टप टप

@अनिकेत दुबे "गुरुजी"

21/06/2023

भाल चंदन सोहे अभिमान है,
शिखा बामन को होए विधान है।

17/06/2023

आदिगुरु भगवान शंकर के आदेश पर माता शारदा एवम् जगतपिता भगवान भूतनाथ की सेवा की सेवा के अत्यंत मंगल अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित है के अनावरण समारोह में यह संस्था गुडवर्क का अहोभाग्या है की संस्था अब भगवती माई की सेवा में लग गई है, एक संस्थापक एवम् अध्यक्ष के रूप में इससे गर्व की क्या बात हो सकती है की स्वयं बाबा महाकाल एवम् माता भगवती की सेवा का नित्य अवसर मिले।







vikashshukl

05/06/2023

ये आंखों बंजर हो गई,  ख़्वाब संजोए जो हमनें,
भरी बरसात में भी हम, बूंद बूंद पानी को तरसे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


452012, Indore, MP, India
Indore
452012