Uttam & Rishi
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttam & Rishi, Landmark & historical place, Indore.
31/07/2020
चित्र भले ही पुराना है पर संदेश वही है।
अनुमान लगाइए...
21/07/2020
Holkar period exhibition has also been kept for the people in the temple so that people can know more and more about the history of Indore and the Holkar Empire. This beautiful sculpture shown in the picture is also an example of this.
06/03/2019
🏚️रामपुर कोठी 💎
मंदसौर के पास रामपुर के रूहेला नवाब और होलकर महाराज में घनिष्ठ मित्रता थी। नवाब अक्सर शिकार के लिए इंदौर आया करते थे। होलकर महाराज ने उनके ठहरने के लिए 1840 में रामपुर कोठी का निर्माण कराया था। ब्रिटिश और मराठा शैली में बनी इस दो मंजिला कोठी के नीचे दो मंजिला तलघर भी है। पहली मंजिल के तलघर में आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड रखा था।
उसके नीचे के दूसरी मंजिल के तलघर को बंद कर दिया गया था। तलघर से लालबाग तक जाने का अंदरूनी रास्ता भी है। 1972-73 में होलकर स्टेट का निजी भवन होने से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इसकी देखरेख का जिम्मा सौंपा गया। पीडब्ल्यूडी ने यह इमारत आरटीओ कार्यालय चलाने के लिए परिवहन विभाग को दे दी। विभाग ने यहां अपने हिसाब से कई परिवर्तन किए थे। दूसरी मंजिल के तलघर को विभाग ने दीवार उठाकर बंद कर दिया था। पहली मंजिल के तलघर में रिकाॅर्ड रूम बनाया था। अब पुरातत्व विभाग इन सभी बदलाव हटाकर कोठी को पुराने स्वरूप में लाएगा। सबसे पहले कोठी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी नींव की मजबूती बढ़ाई जाएगी। इसके बाद तलघरों का काम शुरू होगा। दूसरी मंजिल के तलघर का रास्ता खोला जाएगा। पहली मंजिल के तलघर में किए गए अस्थाई निर्माण हटाए जाएंगे। तल मंजिल पर अफसरों और बाबुओं के बैठने के लिए प्लाई के कैबिन बनाए गए थे। इन्हें हटाया जाएगा। दरवाजे-खिड़कियों को पुराने स्वरूप के मुताबिक सुधारा जाएगा। सुधार कार्यों के बाद बिल्डिंग की पुताई और विद्युतीकरण किया जाएगा। कोठी से लगे परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।.
..
Taareekh Nama: The History book RJ RAVI Akul Tripathi .picture.ideas_101 Shashank Photography The EPIC Channel .photoindore
Indianphotography
Pic by 📷 @ Lal Bagh Palace
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Indore
452002