Indian Journalists' Rights Council

Indian Journalists' Rights Council

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indian Journalists' Rights Council, Non-Governmental Organization (NGO), 3414 adarsh colony, Jabalpur.

01/04/2026

प्रवेश उत्सव में बच्चों का मंगल तिलक कर पाठ्य पुस्तके प्रदान की

प्रवेश उत्सव में बच्चों का मंगल तिलक का पाठ्य पुस्तक के प्रदान की बांगरदा के स्कूलों में स्कूल चले अभियान बांगरदा (खरगोन) स्कूल चले अभियान के तहत संकुल केंद्र बांगरदा की समस्त शिक्षण संस्थाओ में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थाओ में प्रवेश करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संकुल प्रभारी के के डोंगरे एवं शिक्षकों ने मंगल तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।...

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त — अब नहीं होगी देरी, कल अंतिम सुनवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायिक और राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का विषय बने बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में आज एक अहम मोड़ सामने आया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि अब इस मामले को और लंबा नहीं खींचा जाएगा। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के समक्ष जब सुनवाई शुरू हुई, तो अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय की मांग रखी गई। लेकिन कोर्ट ने इस आग्रह को सख्ती से खारिज करते हुए साफ कहा कि न्याय में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अदालत का यह रुख दर्शाता है कि अब वर्षों से लंबित इस मामले में निर्णायक घड़ी आ चुकी है। कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए कहा कि कल इस केस में अंतिम सुनवाई होगी।...

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार: बलौदाबाजार में 4 आधुनिक एम्बुलेंस की सौगात

बलौदाबाजार, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को आज एक नई मजबूती मिली, जब 4 अत्याधुनिक 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल न केवल आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जिला अस्पताल परिसर से इन एम्बुलेंस को रवाना करते हुए जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण सौगात की बधाई दी।...

vandebharatlivetvnews.com

घरेलू कलह बना मौत का कारण: पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर उतारा मौत के घाट 01/04/2026

घरेलू कलह बना मौत का कारण: पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर उतारा मौत के घाट

बलौदा बाजार/पलारी। ग्राम बिनौरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने रिश्तों की नींव को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस थाना पलारी ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, सगे भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। यह हत्या कोई अचानक की गई वारदात नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के खिलाफ उपजा आक्रोश था, जिसने एक भयावह साजिश का रूप ले लिया।...

घरेलू कलह बना मौत का कारण: पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर उतारा मौत के घाट बलौदा बाजार/पलारी। ग्राम बिनौरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने रिश्तों की नींव को झकझोर कर रख दि.....

01/04/2026

राष्ट्रीय जनजनगणना2026-27 आज से

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 01 अप्रैल 2026 ===-: राष्ट्रीय जनगणना 2026-27, का प्रथम चरण आज बुधवार 01 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जनगणना का प्रथम चरण आज 01 अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की सूची - मकानों की गिनती की जायेगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, इसमें नागरिकों से उनकी जाति पूछी जायेगी। इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगी। जनगणना कर्मचारी मोबाईल एप्प के माध्यम से डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर एकत्रित कर सकेंगे। जानकारी अनुसार जनगणना में स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव इन जोड़ों को भी शादीशुदा ही माना जायेगा। जनगणना मे मोबाईल फोन में एफएम और यूट्यूब देखने को भी गिनती मे रखा जायेगा। जनगणना करने वाले कर्मचारी नागरिकों से 33 प्रकार के सवाल पूछेगे। आईये जानते हैं कि इन 33 सवालों के अतिरिक्त और कौन से ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं और इनमा से किनका जवाब देना हि और किन सवालों का जवाब नही देना है'-: 33 सवाल जानके जवाब देना जरूरी होगा-: भवन नंबर, नगर या स्थानीय प्राधिकारी या जनगणना नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श मे लगा प्रमुख सामग्री, मकान के दिवार मे लगाई गई प्रमुख सामग्री, मकान के छत को बनाने में उपयोग मे लाई गई प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की वर्तमान संकट स्थिति, घर टर रहने वाले परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान मे बने हुए कमरों की संख्या, परिवार मे विवाहित सदस्यों की संख्या, घर में पेयजल का प्रमुख स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, घर पर लगी बिजली का प्रमुख स्रोत, घर मे शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, घर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी, घर में स्नानघर की उपलब्धता, घर मे रसोई गैस/ एलपीजी/ पीएनजी कनेक्शन की जानकारी, घर पर खाना पकाने के उपयोग मे लाया जाने वाला मुख्य ईधन, घर मे रेडियो/ ट्रांजिस्टर , टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, , लैपटॉप/ कम्प्यूटर, टेलीफोन/ मोबाईल फोन/ स्मार्टफोन, साईकिल/ मोटरसाइकिल/ स्कूटर/ मोपेड आदि, कार/जीप/ वैन आदि, घर मे उपयोग मे लाया जाने वाला मुख्य अनाज, मोबाईल फोन नंबर। । प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना के दोनो चरणों में स्व- गणना ऑनलाइन सुविधा भी इस बार दी गई है। सेल्फ एनयुमरेशन एक बेव पोर्टल के माध्यम से होगा, जिसमे की लोग घर घर सर्वे से पंद्रह दिन पहले अपनी समस्त जानकारी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे। बेव पोर्टल पर फार्म भरने के लिए सोलह भाषाएं भी दी गई हैं। जो लोग स्व गणना नही कर पायेंगे, वे पारंपरिक रूप से सरकारी कर्मचारी के घर पर आने पर अपनी जानकारी दे सकते हैं। और जिन्होने ऑनलाइन फार्म भरा होगा उनका डेटा वेरिफाई करने के लिए सरकारी कर्मचारी घर पर आयेंगे। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए-:...

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

पिथौरा क्षेत्र में हनुमान जयंती पर भक्ति, सामाजिक एकता और विकास का दिया गया संदेश*

*पिथौरा क्षेत्र में हनुमान जयंती पर भक्ति, सामाजिक एकता और विकास का दिया गया संदेश* तिलक राम पटेल महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, धार्मिक आयोजनों में उमड़ी जनभागीदारी पिथौरा/महासमुंद। पिथौरा क्षेत्र में हनुमान जयंती का पावन पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।...

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

बलियापुर थाना के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने अपनी जान को जोखिम में डालकर एक युवक को बचाया

धनबाद बलियापुर बलियापुर थाना के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने अपनी जान को जोखिम में डालकर एक युवक को बचाया थाना प्रभारी की मानवता की मिशाल:- बलियापुर प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया अधिकारियों की हर तरफ तारीफ की तारीफ बलियापुर पुलिस अधिकारी सत्यजीत कुमार ने भीड़ में घुसकर एक व्यक्ति को अपने घेरे में लिया और उन्होंने कहा "पहले मुझे मारो" तनाव के बीच में पुलिस अधिकारी की संवेदनशीलता देखने को मिली बलियापुर पुलिस की सराहना हो रही है चारों तरफ l…...

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

01 अप्रैल 2026 नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही देश में कई बड़े बदलाव हो रहें है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 01 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ-: आज बुधवार 01 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ है रहा है। नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव भी हो रहें हैं। इन बदलावों से देश की आम जनता की आर्थिक दैनिक रोजमर्रा जीवन पर भी पड़ेगा।। आज एक अप्रैल से नया कर प्रणाली लागू हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना भी महंगा हो गया है। टोल नाका दरों में वृद्धि की गई है छत्तीसगढ प्रदेश में आज बुधवार 01 अप्रैल 2026 से प्रापर्टी की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है। राशन की दुकानों में अब तीन महिने का चावल एकसाथ प्राप्त होगा। आज एक अप्रैल से देश भर में नया आयकर प्रणाली 2025 लागू होगा, जो कि 1961 पुराने आयकर अधिनियम का स्थान लेगा। नये आयकर कानून के अंतर्गत कर प्रणाली को सरल बनाने की कोशिश की गई है। गैर ऑडिट करदाताओं के लिए आईटीआर -3' और आईटीआर-4, दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ाकर अब 31 अगस्त किया गया है। आज एक अप्रैल से देशभर के टोल नाकों पर नगद भुगतान को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। अब टोल नाकों पर टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग या फिर यूपीआई जैसे माध्यम से ही किया जा सकेगा। नये वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड और केवाईसी से संबंधित नियमों को और मजबूत किया गया है। बैंक खातों निवेश और कर से संबंधित सभी लेनदेन में पहचान का सत्यापन करना जरूरी होगा, जिसमें कि बिना सत्यापन के ट्रांजेक्शन पर रोक भी लगेगी। अब पैन कार्ड के लिए आधार ही नही बल्कि आधार के साथ जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल की कक्षा दसवीं की अंकसूची भी लगेगी। आज बुधवार 01 अप्रैल 2026 से ट्रेन टिकिट रद्द किए जाने को लेकर नियमों में भी परिवर्तन किया जा रहा है। अब रेल यात्रायों को ट्रेन छूटने से कम से कम आठ घंटे पहले ही अपना टिकिट रद्द करवाने पर ही पैसा वापस मिलेगा। पहले यह सीमा चार घंटे की थी। आज नये वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से लागू नये वेतन प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अब कर्मचारी के कुल सीटीसी का कम से कम 50% तक रखना जरूरी होगा। कंपनियां भत्तों का हिस्सा 50% से अधिक नहीं रख पायेंगी, इससे सैलरी स्ट्रक्चर मे बड़ा परिवर्तन भी आयेगा। छत्तीसगढ प्रदेश में आज बुधवार 01 अप्रैल से हो रहे बदलाव-: रजिस्ट्री सस्ती। स्टाम्प ड्युटी पर 12% सरचार्ज समाप्त। जमीन मकान, दुकान आदि खरीदना छग मे सस्ता हुआ। आज एक अप्रैल बुधवार से राशन दुकानों से तीन महिने अप्रैल, मई और जून का राशन एकसाथ मिलेगा। इससे राशनकार्ड धारकों को बार बार राशन दुकान जाने की जरूरत नही होगी। छग मे एक अप्रैल से प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब।आज सा शराब भी हुई महंगी, ड्युटी बढ़ने से देशी विदेशी बियर महंगी हो जायेंगी। देशी शराब की दरें पहले जैसी ही रहेंगी।

vandebharatlivetvnews.com

01/04/2026

पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली में उन्नयन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बलिया।नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हमेशा उम्मीदों, उत्साह और नई आशाओं से भरी होती है। जनपद के दुबहर ब्लॉक के पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली ने नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन एक जीवंत और भावपूर्ण समारोह आयोजित करके इसी भावना का जश्न मनाया। कार्यक्रम को लेकर स्कूल परिसर अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद गुलजार था। लेकिन, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के चेहरे पर उदासी की झलक साफ दिख रही थी।...

vandebharatlivetvnews.com

आज 1अप्रैल को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया 01/04/2026

आज 1अप्रैल को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया

महाराजगंज, 1 अप्रैल। रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी जनपद महराजगंज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ आज सदर विधानसभा क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय से भव्य रूप में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह रहे।...

आज 1अप्रैल को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया महाराजगंज, 1 अप्रैल। रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी जनपद महराजगंज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत ‘स्कू....

“दिव्य देव अस्पताल या मौत का अड्डा? मासूम की जान गई और तीमारदारों को मिलीं गालियां और लाठियां!” 01/04/2026

“दिव्य देव अस्पताल या मौत का अड्डा? मासूम की जान गई और तीमारदारों को मिलीं गालियां और लाठियां!”

अजीत मिश्रा (खोजी) संतकबीरनगर: 'दिव्य' अस्पताल में मौत का तांडव, क्या डॉक्टर अब 'यमदूत' बन गए हैं? बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश। ​मेंहदावल (संतकबीरनगर)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र में स्थित निजी अस्पतालों की मनमानी और संवेदनहीनता अब मासूमों की जान पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को टड़वरिया चौराहे के पास स्थित 'दिव्य देव अस्पताल' में जो कुछ हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इलाज में लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत ने न केवल एक परिवार का आंगन सूना कर दिया, बल्कि निजी अस्पतालों के उस खौफनाक चेहरे को भी उजागर कर दिया है जहाँ मरीज सिर्फ एक 'रकम' बनकर रह गया है।...

“दिव्य देव अस्पताल या मौत का अड्डा? मासूम की जान गई और तीमारदारों को मिलीं गालियां और लाठियां!” अजीत मिश्रा (खोजी) संतकबीरनगर: ‘दिव्य’ अस्पताल में मौत का तांडव, क्या डॉक्टर अब ‘यमदूत’ बन गए हैं? बस्ती मंडल, उत्तर ....

01/04/2026

*शराब की दुकान नहीं स्कूल खोले सायं सरकार-जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव*

*शराब की दुकान नहीं स्कूल खोले सायं सरकार-जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव* तिलक राम पटेल महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल महासमुंद छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति के लागू होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जो पार्टी चुनाव से पहले शराबबंदी के बड़े-बड़े दावे करती थी,आज वही सरकार शराब का व्यापार कर रही है विजय साव ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश में शराब के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है सरकार ने न केवल कीमतें बढ़ाई हैं, बल्कि राजस्व बढ़ाने के लालच में नई शराब दुकानें खोलने की योजना भी बनाई है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के शासन में अब ‘स्कूल नहीं, बल्कि शराब की दुकानें’ प्राथमिकता बन गई हैं कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शराब प्रेमियों के लिए ‘मनपसंद ऐप’ जैसी सुविधाएं देकर शराब को सुलभ बना दिया है, जबकि वादा इसे बंद करने का था उन्होंने कहा कि “एक तरफ महंगाई से आम आदमी त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ सरकार शराब के दाम बढ़ाकर अपना खजाना भर रही है यह सीधे तौर पर जनता के साथ विश्वासघात है प्लास्टिक की बोतलों पर सवाल साव ने नई नीति के तहत कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के फैसले पर भी सवाल उठाए और इसे पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया

vandebharatlivetvnews.com

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jabalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


3414 Adarsh Colony
Jabalpur
482005