Rdn News Alert

Rdn News Alert

Share

Media

12/04/2026

NEWS: सवाईमाधोपुर : पत्रकार ज्ञान चंद शर्मा बामनवास को पितृ शोक

सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड बामनवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं देश की धरती के प्रतिनिधि ज्ञान चंद शर्मा के पिता श्री राधा मोहन जी शर्मा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। स्वर्गीय राधामोहन जी पिछले एक सप्ताह से गंगापुर सिटी में एक चिकित्सालय में भर्ती थे जिनका इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। उनके तीये की बैठक आज 12 अप्रैल 2026 रविवार को उनके निज निवास बामनवास पर रखी गई है। संवाददाता रामकेश बरनाला

17/03/2026

जीवन में जो कुछ हमारे पास है, उसमें संतोष करना ही सुख की कुंजी है। यदि हम अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होते और अंतहीन इच्छाओं के पीछे भागते हैं, तो हमें हर ओर केवल दुःख ही दिखाई देता है।

Photos from Rdn News Alert's post 04/03/2026

: तहसील बरनाला : होली स्नेह मिलन समारोह
28 स्या विकास सोसायटी तहसील बरनाला, जिला सवाई माधोपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन चांदनहोली स्थित रामकरण पेट्रोल पंप पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कर्मचारी, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मीडिया प्रभारी अशोक जारेडा (चांदनहोली) एवं हुकम सुन्दरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के विषय प्रमुख रहे।
इसके साथ ही क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ जैसे आयोजनों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश भंवरकी, डॉ. आर. के. मीना, भरतलाल (मैनेजर), वैद्य शंकरलाल, राजेश, राकेश सांचौली, रमेश वैष्णव, शिवचरण, राजेन्द्र प्रसाद, लखपत, मनोहर, नानजी भंवरकी, रामकिशोर, अजय (रामसिंहपुरा), कमलेश (पटियाला), भीम सिंह, मनराज, रवि बैरवा, सी.एल. जारेडा, मीठालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता: रामकेश, बरनाला

22/02/2026

सीनियर IAS अफसर अब कॉल सेंटर पर सुनेंगे शिकायतें:35 अधिकारियों की 181 हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई; रोज सुननी होगी कम से कम 10 कॉल

आम लोगों की लगातार बढ़ती समस्याओं और उनका समय पर समाधान नहीं होने से नाराज भजनलाल सरकार ने अहम निर्णय किया है। प्रदेश के 35 सीनियर IAS अफसरों की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई है।

ये अधिकारी सेक्रेटरी से लेकर एसीएस रैंक के हैं। सभी अफसर अलग-अलग दिन सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर पर बैठेंगे और अफसर रोज कम से कम 10 कॉल रिसीव करके आमजन की समस्याएं सुनेंगे। यथासंभव उनका मौके पर समाधान करवाएंगे। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया।

पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री खुद 181 कॉल सेंटर का लगातार दौरा कर रहे हैं। खुद आमजन के कॉल रिसीव कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसके अलावा वे CMR पर भी लगातार जनसुनवाई करके आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने पर जोर दे रहे हैं।

10-10 पेंडेंसी निपटाने के निर्देश मुख्य सचिव ने अपने आदेशों में निर्देश दिए हैं कि हर अधिकारी संपर्क पोर्टल पर आने वाली समस्याओं में से 10-10 ऐसी समस्याएं जो आसानी से दूर हो सकती है, लेकिन लंबे समय से पेंडिंग चल रही है। उन्हें सिलेक्ट करके आमजन की समस्याओं का निपटारा करेंगे और उसका रिप्लाई करेंगे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

अक्सर कई छोटी-छोटी शिकायतें जैसे प्रमाण पत्र बनाने, बिजली-पानी, साफ-सफाई समेत अन्य शिकायतें होती हैं, जो लंबे समय तक पेंडिंग रहती है। इसे लेकर आमजन परेशान होते हैं।

हर विजिट पर देनी होगी रिपोर्ट जो-जो अधिकारी कॉल-सेंटर पर जाएगा, वह अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को देगा। इस रिपोर्ट में उस अधिकारी ने क्या-क्या काम किया और कितनी शिकायतों का निस्तारण किया, ये सब लिखा होगा। साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और उसके निस्तारण की कार्यप्रणाली को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर भी सुझाव देगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Barnala
Jaipur
322214