Jaipur Rocks
Explore pink city face • Dm for paid �
• Explore Pinkcity
. Fashion | Lifestyle | Beauty |
09/04/2023
राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती एक युवती के साथ जांच के बहाने एक बदमाश ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. युवती के शोर मचाने पर पर बदमाश वहां से भाग गया. उसने खुद को डॉक्टर बताते हुए जांच के बहाने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी. अब SMS थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को धर-दबोचा है.
SMS थाना प्रभारी नवरतन धोलिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में 7 मार्च को मामला दर्ज करवाया था. जिसमें उसने आरोप लगया था कि उसकी 20 वर्षीय बेटी सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती है. वह खुद बेटी की देखरेख के लिए अस्पताल में ही था. इस दौरान किसी काम से वह वार्ड से बाहर गया. तभी एक व्यक्ति आया जो अपने आप को डॉक्टर बता रहा था. वह उसकी जांच करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. इस पर उसकी बेटी चिल्लाने लगी तो वह भागने लगा. थानाधिकारी ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पकड़ लिया गया है. अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है.
उन्होंने बताया कि युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 46 वर्षीय आसिफ अहमद खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर का रहने वाला है. उससे पूछताछ की जा रही है.
02/04/2023
राज्य सरकार (State government) की 'शांति और अहिंसा' की भावना को साकार करती 'जीतो अहिंसा रन' रविवार (Sunday) को आयोजित हुई. मुख्यमंत्री (Chief Minister) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सुबह महावीर जैन दिगंबर विद्यालय से फ्लैग ऑफ कर धावकों का उत्साहवर्धन किया.
गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति और सत्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं. हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने के साथ उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए. हमें मैराथन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर जीवन में अहिंसा का प्रण लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि वही परिवार, समाज, प्रदेश आगे बढ़ता है, जो अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलता है.
गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति और सत्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं. हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने के साथ उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए. हमें मैराथन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर जीवन में अहिंसा का प्रण लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि वही परिवार, समाज, प्रदेश आगे बढ़ता है, जो अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलता है.
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि अहिंसा एवं शांति के रास्ते से ही भारत आगे बढ़ रहा है. राजस्थान (Rajasthan) सरकार भी इसी सोच के साथ प्रतिबद्धता से जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही है. आजादी की जंग भी सत्य और अहिंसा के आधार पर जीती गई. पूरी दुनिया में भारत से ही अहिंसा और शांति का संदेश फैला है.
गहलोत ने कहा कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) और लेडीज विंग की यह पहल युवाओं को प्रेरित करेगी. उन्होंने अक्टूबर में प्रस्तावित 'जीतो कनेक्ट 2023' के पोस्टर का विमोचन भी किया.
इस अवसर पर आदर्श नगर विधायक रफीक खान, जीतो जयपुर (jaipur) चैप्टर के चेयरमैन नितिन जैन, जीतो कनेक्ट के कन्वीनर विमल सिंघवी और महिला मुख्य संरक्षक जयपुर (jaipur) सलोनी जैन सहित अन्य पदाधिकारी, आयोजक और हजारों धावक उपस्थित रहे.
29/03/2023
Beauty of Jaipur ❤️ ✨
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Jaipur