CBC Jaipur
Official Account - Central Bureau of Communication, Regional Office, Jaipur, Rajasthan, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
27/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पूर्व प्रचार अभियान के तहत Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की अजमेर इकाई द्वारा न्यू रावत डिफेंस एकेडमी, माखुपुरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत कर इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को बताया गया कि कैसे तंबाकू कई असाध्य और जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है। मास्टर ट्रेनर श्री मदन रावत जी ने जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि हमारे सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है। तंबाकू का निषेध हमारी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में दी गई जानकारियों के आधार पर युवाओं के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी युवा साथियों ने जीवन में कभी भी तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की 'तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा' ली।
22/05/2026
पर CBC Jaipur की अजमेर इकाई द्वारा श्री बालाजी आईटीआई, भवानी खेड़ा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय के लिए जैव विविधता का पुनर्निर्माण करना और प्रकृति के साथ हमारे संबंधों पर पुनर्विचार करना है।
कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि जैव विविधता हमें शुद्ध हवा, पानी, भोजन और जीवन रक्षक औषधियाँ प्रदान करती है। हमारा अस्तित्व प्रकृति से है, इसलिए हमारी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अब प्रकृति का विनाशक नहीं, बल्कि उसका सच्चा संरक्षक बनना होगा।
श्री बालाजी आईटीआई के संस्थापक श्री योगेश सोनी ने युवाओं से अपील की कि वे अपने स्तर पर प्रकृति के अति-दोहन को रोकें। उन्होंने व रासायनिक खादों का उपयोग सीमित करने, जल व ऊर्जा संरक्षण करने और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने पर जोर दिया।
इस दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
21/05/2026
अजमेर: Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की अजमेर इकाई द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष में मोशन इंस्टीट्यूट, कायड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आतंकवाद से विश्व में राष्ट्र और समाज में पढ़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के महत्व और इसकी दो-चरणीय प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
21/05/2026
जोधपुर: Ministry of Information & Broadcasting, Government of India के CBC Jaipur की जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन महिला ITI परिसर में किया गया। इस दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान अनुदेशक श्री नरेन्द्रसिंह गौड़ ने कहा कि 21 मई का दिन हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि हमारा भारत हमेशा से अहिंसा, शांति और भाईचारे का प्रबल समर्थक रहा है और हमें इन मूल्यों को संजोकर रखना है।
कार्यक्रम में CBC Jaipur की जोधपुर इकाई प्रभारी श्री के. आर. सोनी ने समाज पर आतंकवाद के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों व छात्र-छात्राओं को विघटनकारी शक्तियों से लड़ने और शांति व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
19/05/2026
तकनीकी सहयोग पर भारत-नॉर्वे समझौता स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, स्वास्थ्य और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देगा।
यह पहल वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के बीच आदान-प्रदान को मजबूत कर नवाचार और ज्ञान साझेदारी को नई ऊंचाई देगी।
19/05/2026
स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत और नॉर्वे के बीच हुआ सहयोग समझौता Joint Working Group (JWG) के माध्यम से साझेदारी को और मजबूत करेगा।
यह पहल मेडिकल और रिसर्च संस्थानों के बीच ज्ञान साझा करने और संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य एवं अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Jaipur
302039
Opening Hours
| Monday | 9:30am - 6am |
| Tuesday | 9:30am - 6am |
| Wednesday | 9:30am - 6am |
| Thursday | 9:30am - 6am |
| Friday | 9:30am - 6am |
| Saturday | 9:30am - 6am |