Helping The Needy

Helping The Needy

Share

Non Profitable group, Which is help the widows and old age families every month with the ration kit every month

13/03/2026
14/02/2026

*अस्सलाम वालेकुम जैसा कि आप सब भी भाई लोग जानते हैं कि रमजान का मुबारक महीना आ रहा है तो आप लोगों से गुजारिश है कि रमजान किट के लिए ज्यादा से ज्यादा इमदाद करें ताकि हम ज्यादा से ज्यादा रमजान किट जरूरतमंद लोगों मे तक़सीम कर सके। काफी भाई लोगों का सुझाव था कि रमजान किट के समान में तेल भी दिया जाए जो कि हमने पिछली बार भी दिया तो इंशाल्लाह इस बार भी तेल भी रमजान किट में दिया जा रहा है ।किट की कीमत ₹800 रुपये है तो आप लोगों से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा इम्दाद करें शुक्रिया।*

08/02/2026

*Reminder - 01*

*नेकियाँ कमाने का सैलाब आने वाला है मोमिनो रमदान आने वाला है।*
*एक के बदल 70 इस से अच्छा ऑफर दुनिया और आख़िरत में कहीं नहीं।*

*तमाम अहले खैर हज़रात को अस्सलामु अलैकुम...*
*जैसा कि आप सब जानते है आने वाले चंद रोज बाद माहे रमजानुल मुबारक आ रहा है ये मुबारक महीना मोमिनो के लिए अल्लाह की तरफ से रहमत बनकर आता है, जिसमे अल्लाह नेकियों का सवाब सत्तर दर्जे बड़ा देते है।*

*अल्हम्दोलिल्लाह हर बार की तरह इस बार भी अल्लाह ने हमे एक और मौका दिया है। नेक काम का जरिया बनकर कर सबाब के हक़दार बनने का। हर साल जो रोजा इफ्तार किट आप लोगो की इमदाद से कमेटी जरुरतमंदो तक पहुँचाती है। इंशाअल्लाह इस साल भी इस नेक काम को अंजाम दिया जायेगा। आप लोगो से गुजारिश है। की हर बार की तरह इस बार भी आप गरीबो जरूरतमंद परिवारों की अल्लाह से लगाई उम्मीद को जिन्दा रखे और इस नेक काम का हिस्सा बनकर ज्यादा से ज्यादा इमदाद में हिस्सा ले। किस के नसीब का कब किस को कहा अल्लाह अता करता है। ये अल्लाह ही जानता है।*

*इसलिए आप सब हज़रात से मोद्दीबाना गुजारिश है कि जो हज़रात किसी भाई या बहन को रोजा इफ्तार करवाने की नीयत रखता है वो इस नेक काम मे हमारा साथ दे, आप अगर इफ्तार की नीयत से मदद करते हैं तो आपके इस अमाउंट को सिर्फ इफ्तार की मद में ही खर्च किया जाएगा। जिसकी एक किट की कीमत तकरीबन 800 रूपए होगी। और उसमे निचे दी गयी लिस्ट के हिसाब से सामान होगा इंशाअल्लाह। आप में से कोई भाई अगर इस नेक काम में हिस्सा लेना चाहे तो हमे जरूर बताये।*


*एक हदीस पाक में आता है जिसका मफ़हूम है कि रोजा इफ्तार करवाने वाले को रोजेदार के बराबर रोजे का सवाब मिलता है और रोजेदार के सवाब में कोई कमी नही की जाती है। अल्लाह हम सब को अमल की तौफीक अता फरमाये और लोगों पर खर्च करने की तौफीक अता फरमाये।आमीन*

*रूह अफजा - 1*
*चीनी - 5 किलो*
*खजूर - 1 किलो*
*बेसन - 1 किलो*
*स्नैक्स (तलने वाला सामान) - 1 किलो*
*तेल 1 किलो*
*सेवइयाँ आधा किलो*

Want your organization to be the top-listed Government Service in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Reg. Office Chauhan Book Depot 163, Maine Road, Old Jalupura, Jaipur Rajsthan
Jaipur
302001