Team Shankar Khatana RuralJaipur

Team Shankar Khatana RuralJaipur

Share

B.A. DM L L B.

27/04/2026

श्री सचिन पायलट जी के विरुद्ध राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास जी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी न केवल बेहद निंदनीय है, बल्कि यह आज की राजनीति में गिरते हुए स्तर का भी स्पष्ट संकेत है।

एक जननेता, जिन्होंने अपने संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के बल पर आम कार्यकर्ता, छात्र और साधारण परिवारों से आने वाले युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मार्ग दिया—ऐसे व्यक्तित्व पर इस तरह की टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। सचिन पायलट जी का पूरा राजनीतिक जीवन शुचिता, पारदर्शिता और मर्यादित आचरण का प्रतीक रहा है। उनका व्यवहार और व्यक्तित्व हमेशा आदर्श राजनीति को परिभाषित करता रहा है।

लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के कुछ नेता बार-बार इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक संवाद को दूषित कर रहे हैं।

हम इस तरह की ओछी और आपत्तिजनक बयानबाज़ी का कड़ा विरोध करते हैं। भाजपा नेतृत्व को अपने पदाधिकारियों को संयम और मर्यादा का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। राधामोहन दास जी को अपने बयान पर आत्ममंथन करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, ताकि राजनीति में स्वस्थ संवाद और शालीनता की परंपरा बनी रह सके।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


ग्राम पोस्ट इंदरगढ़ तहसील जमवारामगढ़ जिला जयपुर
Jaipur
302027