Watershed Development and Soil Conservation, Rajasthan
जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग, राजस्थान सरकार | आधिकारिक पेज
जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय वानस्पतिक बीज बैंक कार्यशाला में घास-चारा की विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण, चरागाह विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद एवं मार्गदर्शन दिया गया।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY–2.0) के अंतर्गत जमवारामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दंताला मीणा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में जल संरक्षण और कृषि विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा डीपीआर तैयार करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में टीमों द्वारा कार्यों का चयन किया गया। ग्रामवासियों से संवाद और योजना की जानकारी साझा करने के लिए रात्रि चौपालों का भी आयोजन किया गया।
निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव श्री मुहम्मद जुनैद के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत का दौरा कर किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
10/03/2026
9 मार्च को पीएमकेएसवाई–2.0 के अंतर्गत जमवारामगढ़ परियोजना हेतु आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उपरांत छह टीमों द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों में दिनभर किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ग्रामवासियों के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों, प्राप्त अनुभवों तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया।
08/03/2026
PMKSY 2.0 के अंतर्गत पंचायत समिति जमवारामगढ़ में 9–10 मार्च 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ डीपीआर की समीक्षा, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन, मॉडल डीपीआर का प्रस्तुतीकरण तथा कृषि, उद्यानिकी और जलग्रहण विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Jaipur