SIO Rajasthan

SIO Rajasthan

Share

Students Islamic Organisation of India - Rajasthan Zone

Photos from SIO Rajasthan's post 12/04/2026

करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम।

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को बौंली (सवाई माधोपुर) के स्कॉलर्स अकेडमी में स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SIO), राजस्थान ज़ोन द्वारा एक "करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सेमिनार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें केरियर काउंसलर जनाब डॉक्टर नासिर हसन साहब ने ओरिएंटेशन सेशन प्रस्तुत किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने लक्ष्य निर्धारण और विषय चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अपने भविष्य की सही दिशा चुनने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने काउंसलर नासिर हसन साहब से अपने केरियर को लेकर बहुत से प्रश्न किये जिनका डाक्टर साहब ने विस्तार से जवाब दिया।

20/03/2026

𝐄𝐢𝐝 𝐚𝐥-𝐅𝐢𝐭𝐫 𝐌𝐮𝐛𝐚𝐫𝐚𝐤

𝗦𝗜𝗢 𝗥𝗮𝗷𝗮𝘀𝘁𝗵𝗮𝗻

20/03/2026

सांगोद | तारीख़ 18 मार्च 2026 बरोज़ बुधवार SIO सांगोद की जानिब से JAC के बच्चों के लिए एक इफ्तार गेट-टुगेदर का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें तक़रीबन 30 बच्चे शामिल रहे।

Photos from SIO Rajasthan's post 20/03/2026

सीकर | 17 मार्च 2026 को SIO और JAC सीकर यूनिट की जानिब से एक इफ्तार गेट टुगेदर का एहतिमाम किया गया। इस मौक़े पर जनाब आरिफ साहब (अमीर-ए-मुक़ामी, JIH सीकर) ने ख़ुसूसी शिरकत की।
इफ्तार से क़बल उन्होंने रमज़ान के अस्बाक़, क़ुरआन से ताल्लुक मज़बूत करने और अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के हवाले से नसीहत अफ़रोज़ गुफ़्तगू की। इस प्रोग्राम में तक़रीबन 15–20 अफ़राद शामिल रहे।

Photos from SIO Rajasthan's post 19/03/2026

वज़ीरपुर | 27वीं शब ए क़द्र की मुनासिबत से प्रोग्राम का इन्इक़ाद।

मस्जिद अबूबक्र (छोटी मस्जिद), वज़ीरपुर में SIO वज़ीरपुर यूनिट की ओर से 27वीं शब के मौक़े पर एक ख़ुसूसी प्रोग्राम का इन्इक़ाद किया गया।

प्रोग्राम की शुरुआत ब्रदर अरबाज़ कलाम (सद्र ए यूनिट, SIO वज़ीरपुर) की तज़कीर से हुई। इसके बाद जनाब आज़म खान साहब (मुआविन सेक्रेट्री, JIH राजस्थान) ने “रमज़ान का हासिल और हमारी ज़िम्मेदारियां” के मौज़ू पर एक पुरअसर ख़िताब किया, जिसमें उन्होंने रमज़ान का हक़ीक़ी मक़सद और ज़िंदगी में उसके असरात पर रोशनी डाली। प्रोग्राम में तकरीबन 100 लोग मौजूद रहे।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Students Center, 6A/10, Behind Nana Ji Ki Haweli, MD Road
Jaipur
302012