Hsr Tech
ye page Android games ke videos or gameplay ke liye banaya hai isme aapko bahut badiya gameplay milenge Android games ke
19/09/2017
Google Tez ऐप देश में यूपीआई आधारित नया मोबाइल पेमेंट ऐप है। सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले प्रेस इवेंट से पहले गूगल ने भारत में अपना पहला डिजिटल पेमेंट ऐप तेज़ लॉन्च कर दिया। गूगल तेज़ के जरिए यूटिलिटी बिल, मूवी टिकट बुक करने के अलावा कई दूसरे ऑनलाइन भुगतान किए जा सकते हैं। Google का इरादा अपनी Google Tez डिजिटल पेमेंट सर्विस के साथ प्रतिद्वंदी अमेज़न और फेसबुक को चुनौती देने की है। Tez का मतलब होता है फटाफट यानी जल्दी काम करना। गूगल तेज़ एक पेमेंट ऐप है और यह एंड्रॉयड व आईओएस पर उपलब्ध है। तेज़ ऐप, यूपीआई सपोर्ट के साथ आता है। यूपीआई एक पेमेंट्स प्रोटोकॉल है जिसे सरकारी संस्थान एनपीसीआई द्वारा संचालित किया जाता है। बता दें कि करीब 9 महीने पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा था कि वह यूपीआई आधारित भुगतान सेवा भारत में लाने पर काम कर रहे हैं।
Google Tez इस्तेमाल करने की प्रक्रिया
यूपीआई के साथ आने वाला गूगल का तेज़ ऐप विभिन्न स्थानीय भाषाओं जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलगू सपोर्ट करता है। ऐप का इंटरफेस बेहद आसान है। कंपनी यूज़र से अपना बैंक अकाउंट नंबर डालने और उसे वेरिफाई करने के लिए कहता है। तेज़ ऐप के इंटफेस के जरिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज भेज कर आप आसानी से बैंक अकाउंट वेरिफाई करा सकते हैं। एक बार वेरिफाई होने पर, गूगल यूज़र से एक यूपीआई पिन डालने को कहता है और इसके बाद आप भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही यूज़र ऐप में देख सकते हैं कि उनके कौन से दोस्त तेज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर पैसे का लेनदेन कर सकते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Jaipur
Jaipur
302001