JPL Jhalawar Public Library
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JPL Jhalawar Public Library, Library, बड़ा बाज़ार झालावाड़, Jhalawar.
05/06/2022
*परिचर्चा विश्व पर्यावरण दिवस झालावाड़*
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिनांक 05/06/2022को राजकीय हरिश्चंद्र सार्वजनिक जिला पुस्तकालय, झालावाड़ में भाषा पुस्तकालय विभाग एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद ईकाई झालावाड़ के सानिध्य में विश्व पर्यावरण पर पुस्तकालय के पाठकों एवं शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, साहित्यकारों के द्वारा पर्यावरण पर व्याख्यान परिचर्चा हुई । अतिथियों का स्वागत एवं मंच का संचालन केलाशचंद्र राव द्वारा किया गया।चर्चा की गोष्ठी श्रीमती योगिता शर्मा व्याख्यता केन्द्रीय विद्यालय सूरत /गुजरात/मुख्य अतिथि रही, अध्यक्षता ओम जी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता झालावाड़ रहे,। गणमान्य साहित्यकार
सुरेश चन्द्र निगम अध्यक्ष , महामंत्री मोहनलाल वर्मा,अखिल भारतीय साहित्य परिषद ईकाई झालावाड़ वरिष्ठ साहित्यकार ,कृष्ण सिंह जी हाड़ा,यतिन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य
सुशांत क्षोत्रिय,भूतपूर्व पार्षद नफीस मोहम्मद, एवं प्रकाश जी वर्मा, ,रेखा सक्सैना, एवं पुस्तकालय के विद्यार्थियो की सादर उपस्थिति में पर्यावरण की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिये गये
पुस्तकालय पाठकों को व्याख्यान माला मेंबताया गया कि औद्योगिकीकरण के कारण , पेट्रोल,डीजल,की अत्यधिक खपत अत्यधिक पेड़ों की कटाई, भू-गर्भखनन, मृदा का खनन से प्रकृति के तापमान के असंतुलन के कारण और मानवीय मल-मूत्र के विसर्जन की माकूल व्यवस्था नहीं होने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ने से जीवन उपयोगी आक्सीजन गेस की कमी और हानिकारक गेसो के उत्सर्जन से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है जिसके लिए हम सब का कर्तव्य है कि एक पोधा अवश्य ही लगायें और विकसित करें ।। कार्यक्रम के अंत में आभार एवं
धन्यवाद केलाशचंद्र राव पुस्तकालय अध्यक्ष द्वारा किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
बड़ा बाज़ार झालावाड़
Jhalawar
326001