Eklavya College Jhalawar

Eklavya College Jhalawar

Share

Eklavya College Jhalawar affiliated to University of Kota and recognized by Govt. of Rajasthan since Have courage, be positive and keep faith in yourself.

24/04/2016

क्या MBA सफलता की गारेंटी है ?

जी नहीं.

MBA की पढाई आपको यह सिखाती है कि किसी भी सिस्टम को कैसे manage करें. वो system एक office हो सकता है, कंपनी हो सकती है, बिज़नेस हो सकता है, NGO हो सकता है, स्कूल या कॉलेज हो सकता है, इंडस्ट्री हो सकती है, ....

इसमे हम कुछ विशेष बातें पढ़ते हैं -

• Resource या संसाधन कैसे manage करें. संसाधन कई तरह के हो सकते हैं जैसे कि Money, Manpower, Machine, Material आदि.
• फण्ड कैसे manage करें (Finance)
• कोई कार्यक्रम या event कैसे manage करें (Event)
• उत्पादन कैसे manage करें (Production)
• सेल्स या मार्केटिंग कैसे करें (Marketing)
• रिस्क को कैसे समझें और तैयार रहें (Risk)
• Process कैसे manage करें (Process)
• Design कैसे manage करें (Design)
• .....

अब मेरी बात ध्यान से सुनिए.

अगर आपको ऊपर की बातों ने कोई रूचि है तो MBA करें, अन्यथा नहीं.

ज्योती ने बताया कि उसे इन सब बातों में कोई रूचि नहीं है. उसे सिलाई, कढ़ाई, फैशन डिजाईन आदि में इंटरेस्ट है. हमने उसे सलाह दिया कि आप MBA न करें. फैशन डिजाईन व उससे जुड़े कोर्स करें. MBA करने से आपको सफलता नहीं मिलेगी.

मेरे मित्र के मित्र ने बताया कि उसे इन सब बातों में रूचि थी. इसलिए उसने MBA किया पर सफल नहीं हुआ. क्यों?

अब फिर से मेरी बात ध्यान से सुनिए.

एक आदमी ने पुस्तकें पढ़ी व तैरने की सारी जानकारी प्राप्त कर ली. जब पूछा गया तो सारे जवाब लिखित सही दिए. जब नदी में उतारा गया तो वह डूब गया. क्योंकि उसने तैरने का केवल किताबी ज्ञान लिया था, पर तैरना सीखा नहीं था. ज्ञान जरुरी है. पर उसके साथ साथ उसको करने की कला भी आनी चाहिए.

हमारे देश में तीन तरह के शिक्षा संस्थान हैं -

• A. जो न ढ़ंग से तैरना पढ़ाते हैं और न ही तैरना सिखाते हैं. डिग्री दे देते हैं.
• B. जो तैरना अच्छा पढ़ाते हैं, पर सिखाते नहीं. और डिग्री दे देते हैं.
• C. जो तैरना अच्छा पढ़ाते भी हैं, और अच्छा सिखाते भी हैं. फिर जो तैर के दिखा पाता है, केवल उसे ही डिग्री देते हैं.

C टाइप वाले सबसे अच्छे हैं. अगर आपका MBA या कोई भी दूसरी पढ़ाई ऐसी जगह से हुई है तो आप सफल हो जाएँगे, अन्यथा मुश्किल है.

(तैरना एक उदाहरण है. तैरना की जगह आप कोई दूसरा कार्य या क्रिया रख सकते हैं.)

Want your university to be the top-listed University in Jhalawar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Indrajeet Villa, Civil Line Kothi Road
Jhalawar
326001

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 2pm
Saturday 9am - 2pm