HR Samachar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HR Samachar, Journalist, Jind.
10/06/2026
हरियाणा की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है! अदालत ने महिला संरक्षण कानून के तहत उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई अहम निर्देश जारी किए हैं. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह ने सपना चौधरी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक यशवीर साहू उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं करेंगे!
इसके अलावा कोर्ट ने सपना चौधरी के पति पर सपना के घर, कार्यस्थल और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म प्रीमियर में जाने से भी प्रतिबंधित किया गया है. सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उन्हें वैवाहिक जीवन के दौरान घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका भी बनी हुई है!
हरिहर योजना कैसे सफ़ल 100044477767674:2048:Manohar Lal Part 5
हरिहर योजना कैसे सफ़ल 100044477767674:2048:Manohar Lal Part 2
02/06/2026
पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ऑन ड्यूटी मृत मिली नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बेनीवाल - पुलिस जांच में खुलासा 11 साल से रोहतक के एक युवक के साथ संबंध में थी प्रीति
30 वर्षीय प्रीति बेनीवाल 20 अप्रैल की रात पंचकूला सिविल अस्पताल के ICU में मृत मिली थीं। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों ने उन्हें स्टोर एरिया के पास फर्श पर गिरा देखा था। उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और नाक से खून निकल रहा था।
शुरुआती आशंका ओवरडोज इंजेक्शन की जताई गई थी, हालांकि पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है
पुलिस जांच के मुताबिक प्रीति और रोहतक के युवक की मुलाकात ITI में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी कारण परिवार ने प्रीति की शादी उम्र में काफी बड़े व्यक्ति से करवा दी थी।
हालांकि शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और प्रीति ससुराल छोड़कर मायके लौट आईं। बाद में दोनों के बीच फिर संपर्क शुरू हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक फिलहाल रोहतक की MDU में PHD कर रहा है।
उसकी शादी चार साल पहले हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।
प्रीति बेनीवाल मूल रूप से हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थीं और परिवार के साथ पंचकूला सेक्टर-31 में रहती थीं। उनकी नौकरी साल 2024 में लगी थी और पहली पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में हुई थी। वह अधिकतर ICU में ड्यूटी करती थीं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Jind