Real React

Real React

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Real React, Book shop, Jind.

12/04/2026

फिर से आज एक जिंदगी चली गई

जब तक हम इन नेताओ के गुलाम बने रहेंगे - तब तक हमारा यही हाल होगा और ना ही ये हमे और हमारे बच्चों को पढ़ने देंगे ताकि हमारे अंदर जागरुकता पैदा हो सके।

एक 13 साल के लड़के (अमित) को साँप काट लेता है - लेकिन वो उसको सीधे हॉस्पिटल लेकर नहीं गए बल्कि

पहले झाड़ फूंक कराया और उसके बाद उसको बहती गंगा मे बाँध के पानी के उपर 12 घंटा तक रखा - उनको लगा था कि साँप का जहर निकल जाएगा पानी मे इस तरह रखने से।

पर ऐसा नहीं हुआ और अंधविश्वास की बली चढ़ गया।

Photos from Real React's post 12/04/2026

कभी-कभी जिंदगी आपको ज़मीन पर गिराती है, सिर्फ ये देखने के लिए कि आप उठते कैसे हो।

उस आदमी की नौकरी चली गई थी। सब कुछ अचानक खत्म हो गया था।
लेकिन उसने हार नहीं मानी।

क्योंकि उसका एक दोस्त था जो उसके साथ खड़ा था, जिसने अपना सबसे महंगा गाड़ी अपना दोस्त को दे दिया ताकि वो कुछ कर सके।

उसने अपनी car के trunk को ही अपनी दुकान बना लिया।
और छोटा सा setup खरा कर लिया।

धीरे-धीरे वही trunk एक उम्मीद बन गया।
हर दिन की मेहनत, हर छोटी sale, उसे वापस खड़ा कर दिया।

सोचिए,
जहाँ लोग मुश्किल वक्त में साथ छोड़ देते हैं,
वहाँ किसी ने अपनी सबसे कीमती चीज़ उसके भरोसे दे दी।

और इसलिए सच कहूँ तो… success हमेशा बड़े resources से नहीं आती,
कभी-कभी सिर्फ एक सच्चा दोस्त और हार न मानने की जिद ही काफी होती है।

आपकी जिंदगी में वो एक इंसान कौन है जिसने आपको गिरने नहीं दिया?

Photos from Real React's post 12/04/2026

पहले गांव में न टेंट हाउस होते थे और न ही कैटरिंग
थी तो बस अपनापन, साथ और सच्ची सामाजिकता

शादी की खबर मिलते ही हर घर से चारपाई आ जाती थी
थालियाँ, लोटे, करछी, कड़ाही सब अपने आप इकट्ठा हो जाते थे

गांव की महिलाएं मिलकर खाना बनाती थीं
और साथ ही गीत गाती हुई पूरे माहौल को जीवंत बना देती थीं

दुल्हन को भी वही महिलाएं तैयार करती थीं
हर रस्म में गीत, गारी और हंसी अपने आप घुली रहती थी

न कोई DJ होता था, न शोर शराबा
फिर भी हर कोना खुशियों से भरा रहता था

गांव के बड़े-बुजुर्ग और जवान मिलकर काम संभालते थे
मजाक, ठिठोली के बीच पूरा आयोजन निपट जाता था

बारातियों को पहले खिलाना इज्जत की बात होती थी
घराती बाद में खाते थे, यही असली संस्कार थे

खाना परोसने के लिए गांव के लड़कों की टोली तैयार रहती थी
हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझता था

अगर किसी बड़े घर की शादी होती
तो टेप रिकॉर्डर पर वही पुराना गाना जरूर बजता था

"मैं सेहरा बांध के आऊंगा…"
और दूल्हा खुद को किसी राजा से कम नहीं समझता था

नाई हर वक्त दूल्हे के साथ रहता था
समय-समय पर कंघी, काजल और पाउडर लगा देता था

फिर शुरू होती थीं रस्में
पंडित जी की बातें और मंत्रों के बीच रात कब बीत जाती, पता ही नहीं चलता

कोहबर की रस्म में दूल्हा-दुल्हन को थोड़ी देर अकेला छोड़ा जाता
लेकिन इतने कम समय में बातें कम, मुस्कान ज्यादा होती थी

सुबह खिचड़ी की रस्म आती
जहां गारी और नखरे दोनों साथ चलते थे

दूल्हा जिद करता, "मैं नहीं खाऊंगा"
और फिर उसे मनाने का मजेदार सिलसिला शुरू होता

थोड़ी देर की मनुहार के बाद
एक चावल का दाना दूल्हे के मुंह तक पहुंच ही जाता

और पूरे माहौल में जीत की खुशी गूंज उठती

फिर अचर धरउवा की रस्म होती
जहां दूल्हे का परिचय और मजाक दोनों साथ चलते

और उसे प्यार के साथ छोटे-बड़े उपहार भी मिलते

सच कहें तो उस दौर में दिखावा कम था
और रिश्तों में सच्चाई ज्यादा थी

आज सब कुछ है
लेकिन वो अपनापन और मिलकर जीने वाली खुशी कहीं पीछे छूट गई है

Photos from Real React's post 09/04/2026

शैतान अपनी शैतानी से कभी बाज़ नहीं आता.

आज US IRAN WAR के युद्धविराम की घोषणा हुईं 14 दिन की.

सभी ने राहत की सांस ली. बाजार के हालात सुधरे, पर, Beirut और LEBANON के नहीं.

अमेरिका ने फायरिंग रोक दी, ईरान ने भी यही किया, पर इजराइल ने इसके उल्टा चलते हुए
बेरूत और lebanon पर हमले जारी रखे

CEASEFIRE AGREEMENT को तोड़ते हुए रिहायाशी घरों और बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए गाज़ा की तरह सेंकड़ो मासूमों की जान ली.

STRAIT of HORMUZ के लिए ईरान पर हमले करने ट्रम्प और नेतान्याहु ने युद्ध के फैसले की भी कदर नहीं की.

वाइट हॉउस की तरफ से एक बयान नहीं आया इस हमले के खिलाफ..

मुझे लगता नहीं SHEHBAZ SHARIF वॉर रुकवा दी paw paw का तमगा ले पायेंगे..

Want your business to be the top-listed Shop in Jind?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Jind