Aayushi Rakhecha

Aayushi Rakhecha

Share

देश, दिल , माटी की आवाज़ : आयुषी
Voice of Soil, Soul & Swadesh : Aayushi
Contact: 9911206419
Email : [email protected] OH WOW..

09/06/2026

दोस्त सच मुच बहुत ज़रूरी हैं
ज़िंदगी को गुज़ारने के लिए,
वक़्त का ज़हर मारने के लिए,
अपना ग़ुस्सा उतारने के लिए,
फोन पर शब गुज़ारने के लिए,
दोस्त सच मुच बहुत ज़रूरी हैं
दिल के छालों को फोड़ने के लिए
बर्फ़ उदासी की तोड़ने के लिए,
रुख हवाओं का मोड़ने के लिए,
दिल के टुकड़ों को जोड़ने के लिए,
दोस्त सच मुच बहुत ज़रूरी हैं
हमने माना कि दर्द देते हैं,
राह में साथ छोड़ देते हैं,
आस की डोर देते हैं,
तार दिल के झिंझोड देते हैं,
फिर भी मुझ जैसे आदमी के लिए,
कूचा ए जाँ में रोशनी के लिए,
इब्न ए आदम की बेहतरी के लिए,
दोस्त सच मुच बहुत ज़रूरी हैं

~ शकील जमाली

07/06/2026

दिल्ली उड़ गया पानी और समस्या दोनों ।। Aayushi Rakhecha

02/06/2026

हबकि न बोलिबा, ठबकि न चालिबा, धीरै धरिबा पावं ।।
गरब न करिबा, सहजै रहिबा, भणत गोरष रावं ॥

बिना सोचे-समझे या हड़बड़ाहट में नहीं बोलना चाहिए।
ज़ोर-ज़ोर से पाँव पटक कर नहीं चलना चाहिए।
कदम हमेशा धीरे, सँभल कर और दृढ़ता से रखने चाहिए
जीवन में हमेशा सहज और स्वाभाविक बने रहना चाहिए।
गोरखनाथ जी कहते हैं कि यही एक सच्चे और ज्ञानी साधक की पहचान है ।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jodhpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Jodhpur