NSS GC Kaithal

NSS GC Kaithal

Share

Social Programme

Photos from NSS GC Kaithal's post 18/01/2021

ख़बरों में

Photos from NSS GC Kaithal's post 18/01/2021

डॉ. भीम राव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया । कैंप में स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज प्रांगण की सफाई की । उन्होंने साइकिल स्टैंड और खेल मैदान की सफाई की । कॉलेज प्रांगण में स्थित पार्कों की सफाई करते हुए खरपतवार को निकाला । कॉलेज कैंपस के गमलों की सफाई करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखा । पेड़- पौधों की क्यारिया बनाई और कॉलेज को पोलीथिन मुक्त बनाया । स्वयंसेवकों ने कॉलेज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हुए देशहित में कार्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. का प्रतीक चिन्ह एक चक्र है जो निरंतरता को इंगित करता है और इस चक्र में आठ तिल्लियां है। जो एक दिन के आठ पहर को दर्शाती है यानि की यह हमें बिना रुके, बिना थके, बिना झुके और बिना बिके कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं ।
शिविर के समापन में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और सामाजिक कविता सुना कर समां बांध दिया

Want your organization to be the top-listed Government Service in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Jagdishpura
Kaithal