State Khabar

State Khabar

Share

सूचना नहीं सच्चाई...

24/07/2025

चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र के अवसर पर हवन का आयोजन
ढांड, 24 जुलाई (नूर): चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में आज नए शिक्षा सत्र के अवसर पर एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा, शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहे। हवन के माध्यम से महाविद्यालय की नई शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई, जिससे ज्ञान, शांति, और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन किया गया, जिससे परिसर में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ। हवन के दौरान प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने हवन में पूर्णाहुति डाली। अपने संबोधन में कहा कि इस हवन के आयोजन से महाविद्यालय की नई सत्र यात्रा की शुरुआत सकारात्मक और शुभ तरीके से हुई है, जो छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना, कैथल का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. चौ. ईश्वर सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगाया गया पौधा आज विशाल वट वृक्ष बनकर हजारों छात्राओं को शिक्षा रूपी ज्ञान प्रदान कर रहा है। इस महाविद्यालय में छात्राओं को विभिन्न विषयों में शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और हवन के आयोजन के लिए प्राचार्या डॉ. संगीत शर्मा का धन्यवाद किया।

24 केटीटीएल 02
कालेज प्राचार्य डॉ. संगीता शर्मा, स्टाफगण व छात्राएं हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए।

06/06/2025

प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा : डॉ. संगीता शर्मा
पर्यावरण दिवस पर एक विशेष रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
ढांड, आज चौ. ईश्वर कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना कैथल द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस का मुख्य उद्देश्य था वृक्ष लगाएं-पर्यावरण बचाएं। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या डा. संगीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दिवस पर आयोजित रैली में प्रतिभागियों ने प्लास्टिक हटाओ पृथ्वी बचाओं, हरित क्रांति लाओ पेड़ लगाओ और स्वस्थ जीवन का रहस्य-हरा-भरा पर्यावरण जैसे नारो के साथ जन-जन में जागरुकता फैलाई। रैली के उपरातं कोलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉॅ. संगीता शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। हमें इसके प्रयोग को तुंरत कम करना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा करना होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना, प्लास्टिक के दुष्परिणामो के बारे में जानकारी देना और वृक्षारोपण के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना था। छात्राओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का प्रयास जारी रहा।

10/05/2025

आर्य स्कूल चंदलाना में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया ।
मां ही जीवन का प्रथम गुरु डॉ संगीता शर्मा।

नूर
ढाड, आर्य स्कूल चंदलाना में आज मातृ दिवस के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढाडं डडवाना की प्राचार्य डॉ संगीता शर्मा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि रितु चौहान एमबीबीएस रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संगीता शर्मा ने उपस्थित माताओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते तुम्हें बताया कि जीवन की प्रथम गुरु मां ही है ।मां एक ऐसा शब्द है जिसमें संपूर्ण सृष्टि का समाहित है। मां की ममता और त्याग हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान प्रद्युम्न सिंह ने भी मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करती है। और उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मल दहिया ने भी मातृ दिवस पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर अंजली राणा ने इस विशेष दिन पर स्कूल की ओर से कार्यक्रम में पहुंची हुई सभी माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और सभी को मातृ दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय का
समूचा स्टाफ उपस्थित था।

Want your business to be the top-listed Media Company in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Kaithal