BJP Mandal Kalayat

BJP Mandal Kalayat

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP Mandal Kalayat, Public Figure, Kaithal.

18/04/2026

Naveen Jindal

Photos from BJP Mandal Kalayat's post 12/03/2026

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आदरणीय श्री जयदीप राणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा समाज सेवा, किसान हित और राष्ट्र निर्माण के पथ पर इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहें।

आपका समर्पण, नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से कामना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति एवं सफलता प्रदान करें और आप हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहें।

🎂 जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ
💐💐🎂🎂

Photos from BJP Mandal Kalayat's post 30/12/2025

🇮🇳 अटल स्मृति सम्मेलन – सफल आयोजन 🇮🇳

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी
की पावन स्मृति में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन आज कलायत विधानसभा में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकासशील भारत के संकल्प को स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के भारत के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि अटल जी का सपना ही आज के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी,
आदरणीय जिला अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सैनी जी,
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजपाल तंवर जी, श्री जसवंत पाठानिया जी सहित सांसद प्रतिनिधि श्री रविंद्र धीमान
जी,युवा नेता श्री तुषार ढ़ांडा जी,कलायत मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री राजीव राजपूत जी, राजौंद मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री सुशील पांचाल जी, बालू मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी, जाखोली मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल मलिक जी, कलायत नगर पालिका चेयरमैन श्री अंकित जेलदार जी, जिला सचिव श्री अजय राणा जी,मंडल प्रभारी श्री जगीर सिसला जी,श्री कुलविंदर राणा जी, श्री अजित चहल जी, श्री रामेहर शर्मा जी, श्री राजेश एडवोकेट जी व जिला,मंडल एवं बूथ स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व कलायत मंडल की देवतूल जनता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।
यह आयोजन अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन
उनके विचार – हमारा संकल्प
उनका मार्ग – हमारा भविष्य

जय हिंद 🇮🇳
🌹

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Kaithal