Dastak Halchal
प्रामाणिक खबरो के लिए फॉलो करें दस्तक हलचल
29/03/2026
प्रागपुर: जसवा-प्रागपुर के ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया बने प्रदेश कांग्रेस महासचिव
जसवा-प्रागपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया को प्रदेश कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है तथा उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Kangra