News MPD
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News MPD, News & Media Website, B-314 Rajeev nagar, yashoda nagar, kanpur, Kanpur.
one 1 two 2
25/07/2024
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी जी ने उड़ान मंत्रालय राम मोहन नायडू को सौंपा पत्र
सांसद जी ने उड़ायन मंत्री को अवगत कराया की कानपुर महानगर एक औद्योगिक शहर है जहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लाइटों का संचालन नही हो रहा है कानपुर से अधिकतर कारोबारी अपने व्यावसायिक कार्य हेतू दुबई और जद्दे (सऊदी अरबिया) निरंतर आते जाते रहते है
कानपुर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लाइटो के संचालन में आ रही निम्नलिखित कठनाइयों का समाधान किया जाना आवश्यक है
प्रथम चरण में कानपुर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लाइटों का संचालन किया जाना अति आवश्यक है
1 कानपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के लिए सरकारी अधिसूचना जारी की जाए
2 कस्टम सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए हवाई अड्डे पर कस्टम की सुविधाएं की स्थापना की जाए
3 इमोग्रेशन सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए इमिग्रेशन सुविधाओ का प्रावधान किया जाए
4 अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे सुरक्षा लॉज और अन्य आवश्यक सेवाए की व्यवस्था की जाए
कानपुर औद्योगिक शहर है जहां पर कानपुर से हैदराबाद कलकत्ता अहमदाबाद ओर जम्मू कश्मीर आदि शहरों में व्यापारियों और छात्रों का आवागमन निरंतर बना रहता है व्यापारियों और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कानपुर एअरपोर्ट से निम्नलिखित स्थानों पर फ्लाईटो के संचालन पर विचार किया जाना अति आवश्यक है
1 कानपुर से दिल्ली प्रातः काल
2 दिल्ली से कानपुर शाम
3 कानपुर से कोलकाता
4 कानपुर से बैंगलोर प्रतिदिन
5 कानपुर से अहमदाबाद
6 कानपुर से हैदराबाद
7 कानपुर से जम्मू
8 कानपुर से वाराणसी काशी साप्ताहिक
9 कानपुर से अयोध्या साप्ताहिक
रिपोर्ट- मुकेश विश्वकर्मा
UP Police UP CMO Ramesh Awasthi
25/07/2024
कानपुर ब्रेकिंग।
शेयर माकेट में फर्जी इन्वेस्ट के नाम पर 01 करोड़ 80 लाख रुयपे की धोखा धडी करने वालो का किया खुलासा
साइबर क्राइम टीम ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर धोखा धड़ी करने वाले गिरोह का किया खुलासा।
इस गिरोह ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये की धोखा धड़ी कर लोगे से थे ठगे ।
साइबर प्रभारी हरमीत व निरक्षक कमला पती यादव की टीम ने नागपुर से साइबर ठग को किया गिरफ्तार।
UP CMO
25/07/2024
लखनऊ
➡गुड गवर्नेंस को लेकर योगी सरकार का आदेश
➡तहसील में ही निवास करें SDM और तहसीलदार-CM
➡जनसमस्याओं के समय पर निराकरण किया जाए
➡कमिश्नर,DM को कड़ाई से आदेश के अनुपालन के निर्देश
➡सभी डीएम 7 दिन के अंदर उपलब्ध कराएंगे सर्टिफिकेट
➡शासन स्तर से तहसीलों का होगा आकस्मिक निरीक्षण
UP CMO
25/07/2024
आज कल आधुनिक दुनिया में रील और इंस्टाग्राम में जरा से लाइक और फॉलोवर के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे है अपनी जान जोखिम में डाल वीडियो बनाना । बीच सड़क नियमो की धज्जियां उड़ा वीडियो बनाना। और लड़कियों के तो क्या कहने शर्म लज्जा साइड कर फॉलोवर बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं कर रही है । ऐसे में ही एक और प्रकरण सामने आया है स्पाइडर मैन का
*दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा नजफगढ़ का स्पाइडरमैन, स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनकर करता था स्टंट, युवक की पहचान 20 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई, लगाया गया ₹26 हजार का जुर्माना।*
24/07/2024
*जयपुर: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 20 करोड़ की मिली हेरोइन, पाकिस्तान कर रहा नशे की तस्करी*
*24 जुलाई बुधवार 2024-25*
*जयपुर:* अनूपगढ़ जिले के 30 ऐपीडी गांव में करतार सिंह नाम के किसान के खेत में पीले रंग के चार पैकेट में 4 किलो हेरोइन बरामद हुई. 23 जुलाई को भी अनूपगढ़ की नेमीचंद पोस्ट के पास 2 किलो हेरोइन बरामद हुई थी. इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था. आज चार पैकेट में 4 किलो हेरोइन और बरामद हो गई. बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है.
*पड़ोसी राज्य पंजाब ले जाते हैं हेरोइन:*
पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को अधिकतर पड़ोसी राज्य पंजाब ले जाया जाता है. पंजाब के बड़े तस्करों के संपर्क पाकिस्तानी तस्करों से हैं. वह भारतीय सीमा में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप फेंकते हैं, जिसे लेने के लिए पंजाब के तस्कर राजस्थान पहुंचते हैं. पंजाब के तस्कर स्थानीय तस्करों से भी संपर्क करते हैं. रुपए का लालच देकर उन्हें भी इस काम में शामिल कर लेते हैं. फिलहाल बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है.
*15 जुलाई को तीन हेरोइन तस्कर हुए थे गिरफ्तार:*
15 जुलाई को पाकिस्तान से तस्करी करके भारत लाई गई हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किए गए थे. तीनों करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की हेरोइन को राजस्थान के रास्ते पंजाब लेकर जा रहे थे.पुलिस और सीआईडी को श्रीकरणपुर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप आने के इनपुट मिले हुए ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B-314 Rajeev Nagar, Yashoda Nagar, Kanpur
Kanpur
208011