Parashar Classes
An Institute having Vision and Right guidance with Efficient classes,Study Materials and an Environment cordial for Students' DREAM to become REALITY.
*_भारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया_*
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
_भारत ने 30 नवम्बर 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया._
_सामरिक बल कमान ने अभियान तैयारियों को मजबूत करने के लिए डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया. सूत्रों ने परीक्षण को सफल बताते हुए कहा कि परीक्षण के दौरान सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया गया है._
*_अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में:_*
_• अग्नि-1 मिसाइल स्वदेशी तकनीक से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल है. मिसाइल को रेल व सड़क दोनों प्रकार के मोबाइल लांचरों से छोड़ा जा सकता है._
_• यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है. इसकी मारक क्षमता काफी अधिक है और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्मनों को तबाह कर सकती है._
_• यह परमाणु बमों को भी गिराने में सक्षम है. अग्नि-1 में विशेष नौवहन प्रणाली लगी है जो सुनिश्चत करती है कि मिसाइल अत्यंत सटीक निशाने के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंचे._
_• 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी यह मिसाइल एक क्विंटल भार के पारंपरिक और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है. इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था._
_• यह एक ठोस रॉकेट प्रणोदक प्रणाली निर्देशित मिसाइल है और यह विशेष नेविगेशन प्रणाली से युक्त है. यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि मिसाइल अत्यधिक सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंचे._
_• पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल की जा चुकी इस मिसाइल ने मारक दूरी, सटीकता और घातकता के मामले में खुद को साबित किया है._
_• अग्नि-1 को एडवांस्ड सिस्टम्स लैबोरेटरी (एएसएल) ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) और अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) के सहयोग से विकसित किया है._
_• मिसाइल को भारत डायनामिक्स लिमिटेड, हैदराबाद ने समेकित किया है. एएसएल मिसाइल विकसित करने वाली डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला है._
_नोट:- भारत ने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी सफल परीक्षण कर चुका है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित अग्नि-5, अग्नि मिसाइल श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण है._
*_डेली का डोज 1 November 2018_*
👇👇👇👇👇👇👇
*_1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में गांधीवादी विचारधारा व स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन किया गया?_*
a. नई दिल्ली
b. वर्धा
c. पटना
d. उज्जैन
*_2. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने हाल ही में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) के अध्यक्ष पद से इस्तीवफा दे दिया है?_*
a. गजेन्द्र
b. नसीरुद्दीन शाह
c. अक्षय कुमार
d. अनुपम खेर
*_3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?_*
a. जस्टिस जी के शर्मा
b. जस्टिस अब्दुल करीम
c. जस्टिस गुरनाम सिंह
d. जस्टिस ए.एस. बोपन्ना
*_4. हाल ही में भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था?_*
a. भारत
b. जापान
c. सिंगापुर
d. मलेशिया
*_5. अमेरिका के अतिरिक्त कौन-सा देश भारत के साथ अक्टूबर 2018 में दो देशों के रक्षा और बाहरी मामलों के मंत्रालयों के बीच टू प्लस टू संवाद तंत्र स्थापित करने के लिए सहमत हो गया है?_*
a. चीन
b. दक्षिण कोरिया
c. वेनेजुएला
d. जापान
*_6. हाल ही में किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया गया जो कि 700 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य भेद सकती है?_*
a. पृथ्वी-4
b. आकाश-2
c. ब्रह्मोस
d. अग्नि-1
*_7. हाल ही में किस देश द्वारा घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा?_*
a. भारत
b. जापान
c. चीन
d. जर्मनी
*_8. भारत में किस स्थान पर देश के सबसे बड़े ड्राई डॉक के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है?_*
a. विशाखापत्तनम
b. कोचीन
c. पोरबंदर
d. गोवा
*_9. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इस मूर्ति की लम्बाई कितनी है?_*
a. 282 मीटर
b. 212 मीटर
c. 182 मीटर
d. 137 मीटर
*_10. 10. भारत द्वारा निम्नलिखित में से किस देश के साथ ''कूल ईएमएस सेवा'' शुरू की गई?_*
a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. चीन
d. अमेरिका
*_उत्तर:_*
1. c. वर्धा
_विवरण: केन्द्रीय पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय ने भारत को 2019-20 तक देश को “स्वच्छ भारत” बनाने के लिए गांधीवादी विचारधारा तथा स्वच्छता पर वर्धा में सम्मेलन का आयोजन किया._
2. d. अनुपम खेर
_विवरण: फिल्म अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चेयरमैन अनुपम खेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है._
3. d. जस्टिस ए. एस बोपन्ना
_विवरण: जस्टिस ए.एस. बोपन्ना ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई._
4. b. जापान
_विवरण: भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 28-29 अक्टूबर, 2018 को जापान में किया गया._
5. d. जापान
_विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे. इस दौरान दोनों देशों के कई अहम समझौते हुए और दोनों देश 2+2 वार्ता के लिए भी सहमत हुए._
6. d. अग्नि-1
_विवरण: स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण ओडिशा में मंगलवार को किया गया. यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है._
7. c. चीन
_विवरण: चीन द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा. चीन का कहना है कि वह दक्षिणी ध्रुव जैसे ठंडे प्रदेश में एयरपोर्ट बनाने में सक्षम है._
8. b. कोचीन
_विवरण: भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किये जाने हेतु केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कोचीन में हाल ही में परियोजना का शिलान्यास किया गया._
9. c. 182 मीटर
_विवरण: विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इसकी उंचाई 182 मीटर है._
10. a. जापान
_विवरण: भारत और जापान के बीच 'कूल ईएमएस सेवा' शुरू हुई है कूल ईएमएस सेवा जापान से भारत की एकमात्र सेवा है जो भारत में ग्राहकों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए जापानी खाद्य पदार्थों को आयात करने की अनुमति देता है._
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
117/26 C, O Block, Behind Sanjeevani Blood Bank, Geeta Nagar
Kanpur
208025