JSNews
JS NEWS is a 24/7 digital and broadcast news network dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism.
29/05/2026
बीमा क्लेम के लालच में रची झूठी ट्रक चोरी की कहानी, शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी,
करनाल, दिनांक 29 मई 2026। थाना बुटाना में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का थाना प्रबंधक राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी बलबीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांधी नगर वार्ड नंबर 08 थानेसर कुरूक्षेत्र व अमरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ज्योति नगर थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला।
इस संबंध में जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बलबीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांधी नगर वार्ड नंबर 08 थानेसर कुरूक्षेत्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ट्रक नंबर HR65A8541,जो समाना बाहु जी.टी. रोड स्थित ढाबे के सामने खड़ा था, को 6 मई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
शिकायत के आधार पर थाना बुटाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में थाना टीम इंचार्ज उप निरीक्षक सचिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के दौरान सामने आया कि ट्रक चोरी नहीं हुआ था, बल्कि शिकायतकर्ता बलबीर और उसके साथी अमरजीत ने स्वयं ही ट्रक को बेच दिया था। इसके बाद बीमा क्लेम प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस में ट्रक चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर व उसके साथी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से मामले में व्यापक पूछताछ के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।
28/05/2026
*डॉ अर्चना गुप्ता को मिली भाजपा प्रदेश की कमान, महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण - मीना चौहान रायसन*
भारतीय जनता पार्टी आज विश्व स्तर पर नंबर एक की पार्टी बन चुकी है और 17 राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बनाकर भारत में सबसे लोकप्रिय पार्टी भी बन गई हैl हाल ही में हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव भी शुरू हो गये हैंl इस प्रक्रिया में आज 4 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है l इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा मीना चौहान रायसन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय मात्र एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम है। आगे धन्यवाद करते हुए कहा कि इस गरिमामय फैसले के लिए वह शीर्ष नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
तथा हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद अर्पित करती हैं, जिन्होंने एक महिला को प्रदेश की कमान संभालने की जिम्मेवारी दी । शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से यह साबित होता है कि वाकई मेहनत से कार्य करने वाला कार्यकर्ता कहीं से कहीं पहुंच सकता है और शीर्ष नेतृत्व सदैव उस कार्यकर्ता का ध्यान रखता है, जो मेहनत और लग्न से कार्य करता है और पार्टी के लिए समर्पित है ।
आगे डॉक्टर अर्चना गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि 2015-16 में जब मै महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री थी तब भी डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने बतौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बहुत उत्कृष्ट कार्य किये थे और
इतने कम समय में उन्होंने अपने अस्पताल के उत्कृष्ट संचालन के साथ-साथ संगठन के प्रति जो अथक मेहनत, निष्ठा और लगन दिखाई है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। उनकी कर्मठता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा का अनुभव निश्चित रूप से भाजपा हरियाणा को नई ऊर्जा, नई दिशा और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा और उनके नेतृत्व में हरियाणा की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगीl
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Karnal
132001