Seemanchal Adda
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Seemanchal Adda, News & Media Website, Katihar.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar अचानक उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Chaudhary के घर पहुंचे। जाते-जाते उन्होंने कहा — “शाम को घर आइएगा और एक-एक चीज़ बताइएगा, क्या हो रहा है।”
Araria के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक चेहरा सामने आया, छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका सिर फट गया और पूरे शरीर पर गहरे जख्म पड़ गए..!
बिहार में ये कबसे शुरू हो गया ? ये सब तो बड़े शहर और बड़े कॉलेज़ो में सुनते आ रहा था .!
26/05/2026
कटिहार- तेलता थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल-04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
26/05/2026
कटिहार- कदवा प्रखंड अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत के बेनी चौक पर बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। खंभा गिरने के कारण सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। यह सड़क सनकतरा और दिलालपुर गांव को बलिया बेलौन एवं सालमारी क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है।
स्थानीय निवासी गुलाम रसूल ने बताया कि बीती रात क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान आया था। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि बिजली का खंभा सड़क पर टूटा पड़ा है। खंभा गिरने से लोगों में डर का माहौल बन गया, क्योंकि बिजली तार भी सड़क पर फैले हुए थे।
कटिहार- बलिया बेलौन थानांतर्गत खाड़ी गांव में एक व्यक्ति हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
रविवार को मृतक मुजम्मिल मुंशी की करीब 11 बजे आरोपी व्यक्ति से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होते-होते मुजम्मिल मुंशी का मर्डर कर दिया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Katihar