LOVE&range
music video comedy video and happy entertainment
24/06/2025
आधा सीर मुंडवाया घास खिलाई नाले का पानी पिलाया घुटनों के बल चलने पर मजबूर किया, इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उड़ीसा के गंजाम जिले का बताया जा रहा है, खबरों के अनुसार उड़ीसा के गंजाम जिले में गो तस्करी के शक में दो दलित युवकों को बुरी तरह से पीटा गया, और उनका आधा सिर भी मुंडवाया गया, उन्हें घुटनों के बल चलाया गया, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, और 8 आरोपी को गिरफ्तार किया, दैनिक भास्कर ने लिखा, पुलिस के मुताबिक सिंगीपुर गांव के रहने वाले बबुला नायक और बूलू नायक हरीऔर इलाके से दो गाय और एक बछड़ा अपने गांव ले जा रहे थे, खारिगुमा गांव में गौ रक्षों ने उन्हें रोका, उनसे ₹ 30000 मांगे मना करने पर पीटा, सैलून ले जाकर आधा सिर मुंडवाया उन्हें एक किलोमीटर तक घुटने के बल रेंगने पर मजबूर किया, दोनों लोगों को घास खिलाई और नाली का पानी पिलाया गया, घटना 22 6 2025 का है,BNS और एससी एसटी एक्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, सभी को माननीय न्यायालय में भेज दिया गया , इस घटना पर राहुल गांधी ने कहा, ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ़ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है,ये घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है - बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साज़िश है।भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति ही नफ़रत और ऊँच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में SC, ST और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं,दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं। आपका इस खबर पर क्या कहना है हमें कमेंट कर सकते हैं,
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Kollam Kavanad
Kollam