Ground Zero

Ground Zero

Share

हम हैं “ग्राउंड जीरो”

31/05/2026

बारां: ट्रैफिक इंचार्ज 7 हजार की घूस लेते दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां में ट्रैफिक इंचार्ज एसआई चंद्रप्रकाश को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी एसआई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मासिक बंधी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था.
एसीबी के एएसपी कालूराम वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों से नियमित रूप से मासिक बंधी लेने की शिकायत मिली थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी एसआई को 7 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते पकड़ लिया.
ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसके ठिकानों और आय से अधिक संपत्ति के संबंध में भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

31/05/2026

ये कलेक्टर साहब हैं... जिले के मालिक!
दरअसल, बाड़मेर की नव नियुक्त जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल सेड़वा उपखंड के दौरे पर थीं। जहां सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
जब वह सेवड़ा सीएचसी पहुंचीं तो SDM साहब बद्री नारायण विश्नोई वहां बैठे लोगों को मैडम का परिचय दे रहे थे। जैसा कि अक्सर होता है, बड़े साहब की नजर में आने वाला अति उत्साह...!
बस वो कलेक्टर मैडम को "जिले का मालिक" बताते हुए आगे बढ़ गए। वैसे तो सब ठीक था, लेकिन किसी जलनखोर ने इस स्पेशल मूवमेंट को कैप्चर कर लिया और वीडियो बना ली...!
वीडियो वायरल हो रही है और लोग "नए मालिकों" का हाल चाल पूछ रहे हैं...! मुगालते के लिए ही सही, वैसे मालिक तो जनता होती है न SDM साहब...!

31/05/2026

भाजपा सरकार में ही खदेड़े गए भाजपा के विधायक

भाजपा की सरकार में ही भाजपा के विधायक लोगों के गुस्से का शिकार हो गए। गुस्साई भीड़ ने विधायक को खदेड़ दिया। जैसे तैसे विधायक के सुरक्षा कर्मी और मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाला।
मामला राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के कुशालीदर्रा का है। जहां खंडार विधानसभा से भाजपा के विधायक जितेंद्र गोठवाल को लोगों के तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
दरअसल, कुशालीदर्रा स्मारक पर शुक्रवार रात आयोजित गुर्जर महोत्सव के दौरान प्रतिमाओं की स्थापना और अनावरण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। शुक्रवार देर रात प्रतिमाओं को स्थल पर स्थापित किया गया था।
इसी दौरान भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां समाज के कुछ युवाओं ने उनका विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विरोध के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक वीडियो में विधायक गोठवाल भीड़ के बीच घिरे नजर आए, जिन्हें उनके सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बाहर लेकर गए।

शनिवार दोपहर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला ने गुर्जर आरक्षण आंदोलन में मृत राधेश्याम, कन्हैयालाल तथा संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया। इस अवसर पर विजय सिंह बैंसला ने कहा कि गुर्जर समाज केवल वोट के लिए इस्तेमाल होने वाला समाज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को सम्मान नहीं मिलेगा तो वह तिरस्कार करना भी जानता है।

वहीं इस मामले में विधायक जितेंद्र गोठवाल ने घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। इसी भावना के तहत मैं शुक्रवार रात कार्यक्रम में पहुंचा था, लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) से जुड़े लोगों ने राजनीतिक मानसिकता के चलते मेरा विरोध किया। मैं हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी रहूंगा। हाथापाई के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Kota?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Kota
324005