Dimple Mahi Vlogs
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dimple Mahi Vlogs, Blogger, Kullu.
17/02/2026
🌸 भगवान को एक बीघा भूमि दान — छोटी काशी में अद्भुत आस्था का प्रतीक 🌸
खुड़ी जहल महाराज जी रियासत काल के उपरांत लगातार तीसरी बार राज माधव की पावन धरा पर पधारे हैं।
वर्तमान में आज प्रभु श्री एकादश रुद्र मंदिर मंडी में विराजमान हैं।
💫 इस पावन अवसर पर प्रभु के एक परम भक्त द्वारा
भेंट स्वरूप 1 बीघा भूमि प्रभु चरणों में समर्पित की गई —
जो श्रद्धा, आस्था और अटूट विश्वास का अद्भुत प्रतीक है।
🕉️ कारदार बड़ा देओ खुड्डी जहल महाराज जी के दिव्य वचन:
“हम स्तंभ की तरह अडिग रहकर, कंधे से कंधा और पाँव से पाँव मिलाकर
प्रभु के इस पावन मंदिर निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।”
🌺 साथ ही उन्होंने प्रभु से मंगलकामना की —
“इनकी उन्नति दिन दूनी और रात चौगुनी हो,
हर दिशा में सुख-समृद्धि और यश की वर्षा हो।”
📖 इतिहास साक्षी है —
रियासत काल में भी बड़े महाराज जी के नाम चार रियासतों में
5000 बीघा से अधिक भूमि प्रभु के नाम चढ़ाई गई थी।
उस परंपरा की जीवित मिसाल आज भी विद्यमान है —
जहाँ 102 बीघा का पावन बगीचा आज भी
खुड्डी जहल धाम देहुरी (आनी, कुल्लू) में प्रभु के नाम समर्पित है।
🌿 यह घटना केवल इतिहास नहीं —
देवभूमि की उस जीवित संस्कृति का प्रतीक है,
जहाँ भूमि भी आस्था का रूप ले लेती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Kullu