Akshay kripa

Akshay kripa

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akshay kripa, Education, Ladnun.

Photos from Akshay kripa's post 19/02/2023
02/06/2021

AKSHAY TUITION
आजाद हिंदुस्तान का सबसे खराब फैसला.... ......

ये हुक्मरान जो आज झूठा डर जताने लगे है,बब
लगता है, शिक्षा के मंदिर पर भी गिद्ध मंडराने लगे है
आनन -फानन में लिए गए परीक्षा कैंसिल के फैसले आपके जहन में क्षणिक मुस्कुराहट तो ला सकते है, पर यह कदम हमें भविष्य के किसी अंधकारमय गर्त की तरफ धकेल रहे है । आज सत्ता पर वो लोग काबिज है जिन्होंने सार्वजनिक मंचों से स्वीकार किया है की वो लोग तो मैट्रिक पास है, और वक़्त आने पर झोला समेटकर चल पड़ेंगे ।
पर वो अपने साथ उस झोले में विधार्थियो की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण, किसी माँ की उम्मीद जो उसने अपने बेटे से लगाई थी,और देश की संभावनाएं भी समेट रहे है ।
उनके बेटे तो ICC और RCA के अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होकर अपना जीवन सुनहरे पलों में गुजार देंगे, पर हमें अनपढ़ रखने की उनकी साजिश इस पीढ़ी को डर, संप्रदायीकता, और बेरोजगारी की एक ऐसी काली चादर में समेट देगी जहाँ हम डर से काँप तो सकेंगे पर विद्रोह और सत्ता को उखाड़ फेंकने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे ।
सरकार के फैसले को बेमन से स्वीकार करते हुए हमें संकल्प लेना है की उनकी हर कुटिल सोच का पर्दापाश हम शिक्षीत होकर करेंगे । वो हज़ार कोशिश करेंगे हमसे किताबें छीनने की, हम लाख दफा उनसे हमारे अधिकार मांग लेंगे । मेरी हर अभिभावक से विनती है की अपने बच्चे को शिक्षीत और बौद्धिक बनाये ।
हम सब जानते है कि सरकार कोरोना के कारण ऐसा नही कर पा रही , लेकिन रद्द कर देना कोई समाधान नही है , बाद में भी परीक्षा करवा सकती थी सरकारे अगर चाहती तो ।
हमने किन लोगों को शिक्षा की बागडोर दे दी है ?? हमने अपना व अपने बच्चों का भविष्य , अनपढ़ और गँवार लोगों के हाथों में सौंप दिया है । इन सरकारों को , इन नेताओं को न तो बच्चों की शिक्षा से कोई मतलब है न ही समाज शिक्षित हो ये चाहते है , ये तो केवल किसी चीज को कैंसिल रद्द करना जानते है , सरकारों के पास कोई ऐसा तंत्र नही है जो सोच समझकर निर्णय लें । ये तो केवल बिना तर्क का बिना सोचे समझे आधा अधूरा निर्णय लेते है ।
मार्च 2020 से अब तक जो शिक्षा का हाल हुआ है उतना तो कुछ भी नही हुआ । और इस हालत की केवल और केवल सरकारें जिम्मेदार है ।
✍️✍️✍️ AKSHAY TUITION

Want your school to be the top-listed School/college in Ladnun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ladnun