Kartik Rahar choudhary
daily update and entertainment purpose
08/02/2026
दिक्कत ये नहीं कि अनुराग ठाकुर 83 हजार का बेल्ट पहनते हैं। बिल्कुल पहन सकते हैं। अपनी कमाई से व्यक्ति कैसी लाइफ स्टाइल जीना चाहता है ये उसका निजी विषय है।
2019 चुनाव के पहले दिए गए सम्पत्ति के ब्यौरे में राहुल गाँधी की कुल सम्पत्ति करीब 16 करोड़ थी और अनुराग ठाकुर की साढ़े 4 करोड़। 2024 के ब्यौरे में क्रमशः 20 करोड़ और 12 करोड़ रही दोनों की।
पर प्रश्न ये उठता है कि जब 5 करोड़ सम्पत्ति वाला विदेशी लग्ज़री ब्रांड की चीजें पहन सकता है तो 20 करोड़ सम्पत्ति वाले राहुल गाँधी की 40 हजार वाली टीशर्ट को लेकर ये इतना बवाल क्यों करते हैं।
और जो नेता खुद नख से लेकर सर के बाल तक विदेशी ब्रांड से ढंके हुए हैं वो चरखा चलाने, स्वदेशी अपनाने और नमक बनाने वाले गाँधी जी के एजेंडे छीनने में क्यों लगे रहते हैं जबकि टाटा नमक और पतंजलि के टूथपेस्ट के अलावा शायद कोई तीसरी स्वदेशी वस्तु इन्हें पसन्द हो।
रही बात मेरी चाइनीज़ MG की गाड़ी की तो
वर्षों बाद पिछले दिनों ही चाइना के साथ हमारे विदेश सम्बन्ध थोड़े ठीक हुए हैं फिर मैं क्यों न भागीदार बनू हमारे विदेश सम्बन्ध प्रगाढ़ करने में।
क्या सारा बोझ अकेले मोदी जी ढोते रहेंगे।
और जो भी कमाया जितना भी कमाया पाई पाई पर टैक्स भर्ती हूँ, स्वदेशी का नारा देकर लोगों की लाइफस्टाइल में टांग नहीं अड़ाती क्योंकि मैं खुद 70 प्रतिशत विदेशी ब्रांड की वस्तुएं उपयोग करती हूँ।
यदि इन्हें रोकना है तो आयात ही मत करो और जब हम आयात कर ही रहे हैं तो खरीदने में क्या बुराई है।🤷
Kartik Rahar choudhary
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ladnun