Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.

Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.

Share

वसुधैव कुटुम्बकम, सेवा परमो धर्म:

Photos from Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.'s post 17/12/2025

रविवार 14 दिसम्बर,2025 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान नवाब पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,जामिया,नई दिल्ली में छटा "देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग" का भव्य समापन समारोह बढ़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
उपरोक्त भव्य समापन समारोह को सफल बनाने में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन के साथ-साथ प्रमुख सहयोगी संस्थाऐ जेसे गढ़वाल हितैषिणी सभा (गढ़वाल भवन, दिल्ली), डेनिश पेटिसरी-लौर गुरूप एंव माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) तथा अन्य सम्मानित सहयोगीयों की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
इस एतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखण्ड की 64 टीमें और 960 उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जो लगभग 50 दिनों तक चला। जिसके फाईनल का रोमांचक मुकाबला गत रविवार को भैरगांव हिल्स बाॅयज vs पहाड़ी बाॅयज के बीच में हुआ,जिसमें भैरगांव हिल्स बाॅयज ने पहाड़ी बाॅयज को 57 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब एंव चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करी।
उपरोक्त भव्य समापन समारोह में दिल्ली-एनसीआर से भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन,गढ़वाल हितैषिणी सभा एंव माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट भव्य समापन समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए समस्त खेल-प्रेमीयों और आर्थिक-सामाजिक सहयोगीयों तथा मीडिया के सम्मानित पत्रकारों का हम ह्रदय की गहराई से धन्यवाद एंव आभार प्रकट करते है।
सादर
माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•)

Photos from Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.'s post 08/12/2025

रविवार, 7 दिसम्बर को गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6 नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमिफाइनल भैरगांव यादगार क्लब और दंबग उत्तिरा के बीच खेला गया। जिसमें भैरगांव यादगार क्लब ने कड़े मुकाबले में मैच जीतकर फाईनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमिफाइनल पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब और सुपर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया और पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब ने यह मैच जीतकर फाईनल में खेलने का अपना स्थान पक्का किया।
उपरोक्त टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का जबरदस्त फाईनल मुकाबला अब दोनों टीमों के बीच आगामी रविवार 14 दिसम्बर को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के नाम मंसूर अली पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जामिया में खेला जायेगा।
आप सभी खेल-प्रेमी सादर आमंत्रित है।
विशेष आभार! श्रीमान दरवान सिंह रावत एंव सम्पूर्ण VOM TEAM .

17/11/2025

🙏🌹जय माता दी🌹🙏

17/11/2025

दिनांक 15 नवम्बर, शनिवार को गढ़वाल भवन (नई दिल्ली) के भागीरथी सभागार में "दिल्ली विश्वविद्यालय" में पढ़ने वाले सेंकड़ो छात्र-छात्राओं के द्वारा "देवभूमि परिवार" के तत्वावधान में समलोंण-4 का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपरोक्त भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में "देवभूमि परिवार" के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखंड की कला-संस्कृति एवं विरासत को बहुत ही सुन्दर एंव खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण गढ़वाल भवन का भागीरथी सभागार एंव बाहरी प्रांगण खचाखच भरा रहा।
गतवर्षो की तरह इस बार भी माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) अपने संकल्पानुसार कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु "देवभूमि परिवार" (दिल्ली विश्वविद्यालय) के साथ प्रमुख सहयोगी संस्था स्वरूप रही।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Laxmi Nagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


31 Vijay Block, Street No. 3 Vikas Marg, Delhi/
Laxmi Nagar
110092