Citytalks
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Citytalks, Blogger, Lucknow.
14/08/2025
केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के पार - सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान
लखनऊ।केनरा बैंक का कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इस अवसर पर, बैंक ने लखनऊ अंचल कार्यालय में अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया और उन्हें वर्षों से संस्था के निर्माण में योगदान देने और एक मज़बूत नींव रखने के लिए सम्मानित किया। लखनऊ अंचल कार्यालय के उप महाप्रबंधक एच रघुराजा और प्रदीप कुमार, सहायक महाप्रबंधक राजीव सिन्हा, मंडल प्रबंधक आलोक रंजन उपस्थित थे और उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को संबोधित किया।
प्रबंधन ने पूर्व अधिकारियों के समर्पण और सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और बैंक की यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। बैंक ने आने वाले वर्षों में अपने व्यवसाय के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयासों में उनके निरंतर सहयोग और सद्भावना की भी अपेक्षा की।
13/08/2025
DM order 14/aug/2025 lucknow
13/08/2025
"गोयल कैम्पस में सजी कृष्ण जन्माष्टमी की इंद्रधनुषी झांकी" कृष्णजन्माष्टमी के आगमन के शुभ अवसर पर आज १३ अगस्त २०२५ को सुबह १० बजे से ११ बजे तक सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैम्पस के सृजन हाल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे हर्षोल्लास की साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का आरंभ कृष्ण राधा की वेशभूषा में सुसज्जित छात्रों के साथ प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक , उपप्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया।प्री प्राइमरी और नर्सरी के छात्रों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा १ के छात्रों द्वारा जन्माष्टमी मनाए जाने के कारण पर प्रकाश डाला गया और मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कक्षा २ के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण,राधा,यशोदा की भूमिका को मंच पर दिखाया।रंग बिरंगे परिधानों के कारण पूरा मंच इंद्रधनुषी आभा से युक्त दिख रहा था।इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और सभी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित माता पिता और शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए प्रधानाचार्या डॉ.श्रीमती रीना पाठक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Website
Address
Lucknow
226001